scriptसावधान! यातायात नियम तोड़ा तो फिर नहीं चला पाएंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने की विशेष तैयारियां | Jaipur Traffic Police Plan For New Year 2019 | Patrika News

सावधान! यातायात नियम तोड़ा तो फिर नहीं चला पाएंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने की विशेष तैयारियां

locationजयपुरPublished: Dec 31, 2018 11:49:04 am

Submitted by:

dinesh

इस बार सिर्फ जुर्माना देकर नियम तोडऩे की सजा पूरी नहीं होगी, लाइसेंस निलम्बित या रद्द भी हो सकता है…

Traffic Police
जयपुर।

शराब पीकर या यातायात नियम तोडकऱ वाहन चलाते पकड़े गए तो आपका लाइसेंस रद्द भी हो सकता है। रद्द होने पर फिर आप वाहन नहीं चला पाएंगे। पिछले दो साल में यातायात पुलिस ने ढाई हजार लाइसेंस रद्द किए हैं। इसमें से इस साल 158 लाइसेंस रद्द हुए हैं।
नियम तोडऩे पर यातयात पुलिस आरटीओ को ड्राइविंग लाइसेंस निलम्बित या रद्द करने के लिए भेजती है। सबसे ज्यादा मामले शराब पीकर वाहन चलाने के हैं। पुलिस ने नववर्ष पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष तैयारियां कर रखी हैं। इस बार सिर्फ जुर्माना देकर नियम तोडऩे की सजा पूरी नहीं होगी, लाइसेंस निलम्बित या रद्द भी हो सकता है।
ये हैं नियम

शराब पीकर वाहन चलाने, अधिक गति, लापरवाही बरतने, वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात करने, एक से अधिक बार दुर्घटना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस 3 माह के लिए निलम्बित।

– कोशिश रहती है कि यातायात नियम तोडऩे वालों पर सख्ती से कार्रवाही हो। नववर्ष को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं, शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडकऱ कार्रवाई की जा रही है।
लवली कटियार, उपायुक्त यातायात पुलिस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो