scriptईद पर मौसम हुआ मेहरबान, तापमान में गिरावट, नमाजियों को मिली राहत | Jaipur weather news | Patrika News

ईद पर मौसम हुआ मेहरबान, तापमान में गिरावट, नमाजियों को मिली राहत

locationजयपुरPublished: Jun 05, 2019 01:53:52 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

बुधवार सुबह तापमान में गिरावट आई

jaipur

ईद पर मौसम हुआ मेहरबान, तापमान में गिरावट, नमाजियों को मिली राहत

जयपुर.पिछले सप्ताह से जहां राजधानी जयपुर सहित पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहा, वहीं बुधवार सुबह तापमान ( temprature ) में कुछ गिरावट आई। ऐसे में सुबह के समय ईद ( Eid ) की नमाज अदा करने वाले नामजियों को कुछ राहत महसूस हुई।
मंगलवार को जहां राजधानी जयपुर सहित प्रदेश भीषण गर्मी से तप रहा था। सुबह से ही गर्मी के तीखे तेवर के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। जयपुर का तापमान जहां 45 डिग्री रहा, वहीं चूरू में 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से प्रदेश में चार जनों की मौत सामने आई। वहीं बुधवार सुबह तापमान में गिरावट आई।
लोगों ने उठाया लुत्फ

सुबह ईद की नमाज अदा करते वक्त तापमान में गिरावट के चलते नामाजियों को राहत मिली।
सुबह हवा चलने से तापमान में गिरावट के साथ लोगों को कुछ सुकून मिला, लोगों ने ईद की छुट्टी पर जमकर एंजॉय किया। कई लोग घूमने गए, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म देखकर छुट्टी और ईद मनाई।
पूर्व में धूलभरी आंधी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही होती रहेगी। इस बीच तेज हवा आंधी और हल्की बूंदाबांदी के भी एक-दो दौर आ सकते हैं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी पूर्व दिशा से आने वाली हवा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से गर्मी की चुभन पर ब्रेक लगा है। कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति के बने रहने के आसार हैं।
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तरी राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा व धूल भरी आंधी आ सकती है।

राहत की बूंदें
झालावाड़ जिले के पिड़ावा में मंगलवार शाम पांच बजे आंधी व बरसात ने राहत दी। मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए प्रदेश के 29 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो