scriptजयपुर जिले में जालसू में सर्वाधिक 86.90 मतदान | Jalsu has the highest polling of 86.90 in Jaipur district | Patrika News

जयपुर जिले में जालसू में सर्वाधिक 86.90 मतदान

locationजयपुरPublished: Jan 18, 2020 12:01:41 am

Submitted by:

manoj sharma

पंचायत आम चुनाव का प्रथम चरण

mat.jpg
जयपुर। पंचायत आम चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार को जिले के आमेर, जालसू, मौजमाबाद पंचायत समिति की 79 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। जालसू में सर्वाधिक 86.90, मौजमाबाद में 85.90 और आमेर मेें 83.65 प्रतिशत मतदान हुआ। आमेर में अजीतगढ़ के मतदान केन्द्र के कमरा न. 3 में करीब 4.30 बजे ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। मशीन में तकनीकी खराबी के बाद मतदान करीब आधे घंटे तक रुका रहा। ग्राम पीथलपुर के मतदान केन्द्र में कतार में लगने की बात को लेकर एक युवक पुलिस से उलझ गया। अन्य पुलिसकर्मियों के आने के बाद युवक बेकाबू हो गया तथा पुलिस से हाथापाई करने लगा। हाथापाई में पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। बाद मे मौके पर पहुंचे जाप्ते ने युवक को हिरासत में ले लिया।
बुजुर्गों में दिखा उत्साह
जालसू में देवगुढ़ा मतदान केंद्र पर शतायु पार सरजू देवी कुमावत परिवार के साथ मतदान करने पहुंची तो वहीं गुढासुर्जन में भी 105 वर्ष की कानी देवी ने मत का उपयोग किया। जयसिंहपुरा शेखावतान में भी 103 वर्ष के बुजर्ग किशन को परिजन गोद में उठा कर मतदान करवाने लाए। ग्राम हाथीदेह में 102 वर्षीय वृद्वा महिला नाथी देवी सहित बड़ी संया में वृद्धजनों ने मतदान किया। अचरोल की छापर की ढाणी 107 वर्षीय गुल्ली देवी कुमावत को उसके पौते कुर्सी पर बैठा कर लाए वही लबाना में 97 वर्षीय प्रभाती मीना को गोद में लाया गया।
विदाई से पहले किया मतदान
जुगराजपुरा में फेरों के बाद सुबह दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम था। दुल्हन मिनाक्षी कंवर ने विदाई से पूर्व मतदान करने की इच्छा जताई तो परिजनों के साथ मतदान किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो