scriptजम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सेब के बागों को नुकसान | Jammu Kashmir Snowfall | Patrika News

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सेब के बागों को नुकसान

locationजयपुरPublished: Nov 10, 2019 08:05:56 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Jammu Kashmir Snowfall : कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इससे यहां सेब के पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी के चलते ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवाओं के ठप रहने से घाटी का संपर्क देश के बाकी हिस्से से टूट गया।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सेब के बागों को नुकसान

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सेब के बागों को नुकसान


जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सेब के बागों को नुकसान

कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इससे यहां सेब के पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी के चलते ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवाओं के ठप रहने से घाटी का संपर्क देश के बाकी हिस्से से टूट गया।
श्रीनगर-जम्मू और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात बाधित है और इसके साथ ही श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ान संचालन को बहाल किया जाना बाकी था। बारामूला, कुपवाड़ा, शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग जिलों से आई खबरों के मुताबिक, इन जिलों में सेब के पत्तेदार पेड़ बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शोपियां जिले की ऊंची पहाडयि़ों में, सेब के पेड़ों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा है, क्योंकि गुरुवार को जब बर्फबारी हुई, उस वक्त पेड़ों पर फल लदे हुए थे। अधिकारियों ने इस बात को स्वीकार किया है कि पिछले दो दिनों में हुई बर्फबारी से घाटी में स्थित अधिकतर सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो