समान नागरिक संहिता आज की आवश्यकता और अनिवार्य : अश्विनी उपाध्याय
जयपुरPublished: Jul 10, 2023 07:19:12 pm
समान नागरिक संहिता देश के लिए अनिवार्य रूप से आवश्यक है। अश्विनी उपाध्याय ने जन संवाद कार्यक्रम जयपुर में रखे अपने विचार।


अश्विनी उपाध्याय जन संवाद कार्यक्रम
देश में अब तक यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर 8.50 लाख ज्यादा लोग अपने सुझाव दे चुके हैं। समान नागरिक संहिता आज की आवश्यकता और अनिवार्य रूप से आवश्यक है। यह बात मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने रविवार को मॉडर्न स्कूल, शिप्रा पथ मानसरोवर जयपुर में समान नागरिक संहिता पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक कैलाश चंद्र व विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष पराक्रम राठौड़ उपस्थित रहे।