script

जापान से सीखें जीवनशैली

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2020 05:17:28 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

समय, सादगी, सफाई और हरियाली को विशेष महत्व देता है यह देश।

japan

जापान से सीखें जीवनशैली,जापान से सीखें जीवनशैली

बेहतर लाइफस्टाइल हमारे जीवन को कई मायनों में बदलकर रख देता है। अच्छी जीवनशैली हमें सेहत देने के साथ-साथ समय का प्रबंधन भी सिखाती है जिससे ज्यादातर काम वक्त पर पूरे होते हैं और हमें अनावश्यक रूप से तनाव नहीं होता। अच्छा लाइफस्टाइल हमें जीवन को भरपूर तरीके से जीने और अपने साथ-साथ दूसरों को भी खुश रखने का मौका देता है। यदि आप भी एक अच्छी दिनचर्या चाहते हैं तो जापान से लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बातें सीख सकते हैं।
सादगी पसंद : खाना हो या घर को सजाना यहां हर चीज में सादगी पसंद की जाती है। जापान के लोग भोजन को रिलेक्स होकर खाते हैं। यहां के लोग हरियाली के मुरीद हैं इसलिए उनके इंटीरियर डिजाइन में इसे देखा जा सकता है। यहां जगह-जगह पर कचरेदान नहीं होता और लोग अपना कचरा साथ लेकर चलते हैं और उचित तरीके से इसका निपटारा करते हैं।
फोरेस्ट थैरेपी: पूरे जापान में काफी हरियाली है। इस देश का एक भाग खुद में वर्षावनों को समाए हुए है। अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए यहां के लोग फोरेस्ट थैरेपी लेते हैं। इसमें लोग जंगलों में जाकर पेड़ों की खुशबू लेते हैं, धूप सेकते हैं और शांत वातावरण से दिमाग को रिलेक्स करते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि हरियाली में रहने से तनाव दूर होता है।
चाय की चुस्की: जापानी लोग चाय बड़े इत्मीनान से पीते हैं। यहां टी सेरेमनी का भी आयोजन किया जाता है। यहां ग्रीन टी पीने का चलन ज्यादा है, जो कि स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
सफाई का खास ध्यान: यहां लोग न केवल घर साफ रखते हैं बल्कि सोसायटी को भी क्लीन बनाए रखने के लिए सतर्क रहते हैं। यहां साफ-सफाई आदि के बारे में बच्चों को स्कूल में ही विशेषतौर पर सिखाया जाता है।
वक्त की अहमियत: जापान के लोग हर किसी का सम्मान करते हैं और समय पर रहना इनकी खासियत होता है। यदि कोई व्यक्ति समय पर नहीं पहुंचता तो इसका मतलब है कि वह दूसरे के वक्त की वैल्यू नहीं समझता जिसे बुरा माना जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो