जयपुर

अब तक के सबसे ‘उन्नत’ ओलंपिक खेलों के लिए तैयार है जापान!

जापान का दावा है कि टोक्यो में अगले साल तकनीकी रूप से अब तक के सबसे उन्नत ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। जापान ने इससे पहले 1964 में ओलंपिक की मेजबानी की थी और तब भी उसने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिहाज से कई अनुपम प्रयोग किए थे।

जयपुरOct 22, 2019 / 04:44 pm

Lalit Prasad Sharma

अब तक के सबसे ‘उन्नत’ ओलंपिक खेलों के लिए तैयार है जापान!

नई दिल्ली. जापान दूसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है। जापान का दावा है कि टोक्यो में अगले साल तकनीकी रूप से अब तक के सबसे उन्नत ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। जापान ने इससे पहले 1964 में ओलंपिक की मेजबानी की थी और तब भी उसने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिहाज से कई अनुपम प्रयोग किए थे। अब 55 साल बाद जापान एक बार फिर अपनी प्रौद्योगिकी सम्बंधी ताकत को दुनिया को दिखाने के लिए तैयार है। 1964 में जब जापान ने पहली बार ओलंपिक की मेजबानी थी, तब वह 1945 में अपनी धरती पर हुए परमाणु हमलों के प्रभाव से उबर रहा था। वह इस प्रभाव से हालांकि अब तक नहीं उबर सका है लेकिन अब वह उस घटना को भूलकर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया में ‘न्यूमरो यूनो’ बन चुका है।
टोक्यो-2020 के लिए जापान ने कई ऐसी तैयारियां की हैं, जिनसे ओलंपिक खेलों की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी। टोक्यो-2020 को खिलाडिय़ों और दर्शकों के लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाने के लिए जापान ने आठ साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी और अब उसकी अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इनमें कुछ ऐसी चीजें, जिनकी परिकल्पना सिर्फ जापान ही कर सकता है। जापान ने सबको हैरान करते हुए मुख्य ओलंपिक मशाल को जलाने के लिए ‘फ्लाइंग कार’ के इस्तेमाल की घोषणा की थी। इसके अलावा उसने ओलंपिक के दौरान टूरिस्ट गाइड के रूप में रोबोट्स के इस्तेमाल के अलावा खिलाडिय़ों और दर्शकों को अत्यधिक गर्मी और भूकम्प के खतरे से बचाने के लिए पूरी तरह भूकम्प और ऊष्मा रोधी स्टेडियम बनाने का काम पूरा कर लिया है।
वेबसाइट ‘द सन’ के मुताबिक जापान ने अपनी इस परिकल्पना को ‘फ्यूचर आइलैंड टोक्यो 2020’ नाम दिया है। जापान ने सालों तक अपनी इस परिकल्पना को छुपाए रखा लेकिन अब धीरे-धीरे चीजें सामने आने लगी हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाली परिकल्पना फ्लाइंग कार की हो सकती है, जिसकी मदद से उद्घाटन के अवसर पर मुख्य मशाल को प्रज्जवित किया जा सकता है। इसके लिए जापान सरकार ने अपने यहां की वाहन बनाने वाली दिग्गज कम्पनी टोयोटा के साथ करार किया है और इसे लेकर जारी काम अंतिम चरण में है। इस कार में सवार होकर एथलीट ओलंपिक मशाल जलाएगा। टोयोटा ने इस तरह की कार डिजाइन कर ली है। 2017 में वह इस कार का नमूना दुनिया के सामने पेश कर चुका है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.