script

Jawahar kala Kendra में गांधी, अटल और भैरोंसिंह

locationजयपुरPublished: Dec 25, 2019 09:29:49 pm

– भारत निर्माता श्रृंखला में देश के निर्माताओं का शिल्प- जवाहर कला केंद्र की अलंकार आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी शुरू- मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति की बनाई 30 कलाकृतियां प्रदर्शित- राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया उद्घाटन- शिल्पकार रामवीर सुथार और हिम्मत शाह को प्रणाम पुरस्कार- गांधी, अंबेडकर, अटल, इंदिरा के शिल्प आए नजर

Jawahar kala Kendra में गांधी, अटल और भैरोंसिंह

Jawahar kala Kendra में गांधी, अटल और भैरोंसिंह

जवाहर कला केंद्र ( jawahar kala kendra ) की अलंकार आर्ट गैलरी में पद्मश्री से सम्मानित मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति ( Padam shree Arjun Prajapati ) की कलाकृतियों की प्रदर्शनी ‘भारत निर्माता श्रृंखलाÓ शुरू हुई। बुधवार शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र ( Governor Kalraj Mishra ) ने उद्घाटन कर कलाकृतियों का अवलोकन किया। राजस्थान सरकार में कला व संस्कृति मंत्री बी.डी. कल्ला ( Dr. BD Kalla ) भी मौजूद रहे। इसके बाद संबोधन समारोह में राज्यपाल मिश्र ने कहा कि जब कला में कलाकार अपने को भूल जाता है तो वह कला आध्यात्म बन जाती है। कला में समर्पण ही आध्यात्म है। वैसे भी राजस्थान शौर्य और सौंदर्य की धरती है। यहां पर विचार का अद्भूत सौंदर्य है। राजस्थान ने संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण योगदान निभाया है।
राजस्थान फोरम और जवाहर कला केंद्र की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में कला व संस्कृति मंत्री बी.डी. कल्ला ने कहा कि पहले जवाहर कला केंद्र सिर्फ व्यावसायिक बन गया था। अब सांस्कृतिक केंद्र बन गया है। कलाकारों को लगातार मंच मिल रहा है।
उद्घाटन समारोह में दो वरिष्ठ कलाकारों को प्रणाम सम्मान दिया गया। इसमें 597 फीट की ऊंचाई वाली सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति को डिजायन करने वाले पद्मभूषण से सम्मानित राम वीर सुथार और वरिष्ठ शिल्पकार हिम्मत शाह को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राजस्थान पुलिस बैंड ने देशभक्ति और राजस्थानी गीतों की धुनें बजाई।
इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी, पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, आयरन लेडी इंदिरा गांधी, संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, वल्लभ भाई पटेल, छत्रपति शिवाजी, एपीजे अब्दुल कलाम, अटल बिहारी वाजपेयी, भैंरोसिंह शेखावत, सुभाष चंद बोस, भगत सिंह, पंडित जवाहर लाल नेहरू, महाराणा प्रताप सहित 30 से अधिक फाइबर ग्लास में बनी शिल्प प्रदर्शित हुए। मौके पर राजस्थान फोरम की एग्जीक्यूटिव सेकेटी अपरा कुच्छल भी मौजूद रही।

ट्रेंडिंग वीडियो