scriptनेहरू की जगह पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो देश होता ज्यादा मजबूत-पूनियां | Jawahar Lal Nehru Sardar Vallabh Bhai Patel Pm Narendra Modi Kashmir | Patrika News

नेहरू की जगह पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो देश होता ज्यादा मजबूत-पूनियां

locationजयपुरPublished: Oct 31, 2021 07:00:29 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भाजपा मुख्यालय पर रविवार को एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नेहरू के कार्यकाल में कश्मीर और अलगाववाद जैसी समस्या देश को विरासत में मिली। अगर नेहरू की जगह सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री बनते तो देशा और ज्यादा मजबूत होता।

नेहरू की जगह पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो देश होता ज्यादा मजबूत-पूनियां

नेहरू की जगह पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो देश होता ज्यादा मजबूत-पूनियां

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भाजपा मुख्यालय पर रविवार को एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नेहरू के कार्यकाल में कश्मीर और अलगाववाद जैसी समस्या देश को विरासत में मिली। अगर नेहरू की जगह सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री बनते तो देशा और ज्यादा मजबूत होता।
भाजपा मुख्यालय पर पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पूनियां ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामरूप तक जो देश का नक्शा है, वो सरदार पटेल की ही देन है। आजादी के बाद रियासतों का एकीकरण करने का बड़ा काम पटेल ने ही किया था। पूनियां ने भाजपा सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश से जुड़ी टीम की भी बैठक भी ली। इस दौरान सोशल मीडिया विभाग के कामकाज और आगे के अभियानों की समीक्षा भी की गई। साथ ही भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के प्रचार में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की।
मोदी और शाह में सरदार पटेल का अक्स

पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुलना सरदार वल्लभ भाई पटेल से की। उन्होंने कहा कि पटेल का अक्स मोदी और शाह में दिखता है। ये दोनों ही उनकी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
बयानबाजी से निकाल रहे हैं फ्रस्टेशन

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के राजेन्द्र राठौड़ के प्रदेशाध्यक्ष होने के बयान पर पूनियां ने पलटवार किया। पूनिया ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष, सरकार में मंत्री और पार्टी के छोटे मोटे नेता बयानबाजी कर अपना फ्रस्टेशन निकाल रहे है, लेकिन इन्हे प्रदेश की जनता गंभीरता से नही लेती, क्योकि कांग्रेस हताश है। कांग्रेस खुद की चिंता करे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो