हाई-फाई लाइफ स्टाइल से कर लेती थी प्रभाव में जवाहर नगर में रहने वाली रचना अपनी जीवन शैली से महिलाओं पर प्रभाव डालती थी। वह खुद को बड़ी फाइनेंस कंपनी में पार्टनर बताती थी और खुद भी रकम फाइनेंस करने की बात करती थी। उसने कई महिलाओं से रुपए लिए और तय समय पर उनको रकम भी लौटाई। माउथ पब्लिसिटी एेसी हुई कि देखते ही देखते उसके पास रुपए देने वाली महिलाओं की लाइन लग गई।
नोटबंदी के समय बड़ा दांव मारा नोटबंदी के समय उसने बड़ा दांव मारा। रचना महिलाओं को कहती कि यही सही समय है रुपए इनवेस्ट करने का। घर में रखा कैश अगर बैंक में जमा कराओगे तो पुलिस और इनकम टैक्स वाले घेर लेंगे। रुपयों को फाइनेंस कंपनी में लगाओ और कुछ ही समय में दोगुना कमाओ। जवाहर नगर में रहने वाली एक महिला ने तो सत्तर लाख रुपए हड़पने का आरोप रचना पर लगाया है। एक महिला ने पचास लाख और एक ने तीस लाख ठगने का आरोप लगाया है। बीस से पच्चीस लाख रुपए की ठगी के मामले तो कई महिलाओं ने दर्ज कराए हैं।