scriptजयपुर में लो-फ्लोर व मिडी बसों के 6 रूट बंद, कहीं आपके इलाके से कनेक्टिविटी खत्म तो नहीं..! | jctsl shut down 100 buses and 6 route from april | Patrika News

जयपुर में लो-फ्लोर व मिडी बसों के 6 रूट बंद, कहीं आपके इलाके से कनेक्टिविटी खत्म तो नहीं..!

locationजयपुरPublished: Mar 22, 2023 07:14:05 pm

Submitted by:

Jaya Gupta

– जेसीटीएसएल की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण खबर

low_floor_new.jpg
जयपुर। जेसीटीएसएल की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण खबर… 1 अप्रेल से जेसीटीएसएल के 6 रूट बंद होने जा रहे हैं, साथ ही अन्य 14 रूटों पर बसों की संख्या कम हो जाएगी। यात्रियों को 15 मिनट के बजाय 25 मिनट में बस मिलेगी। दरअसल, 31 मार्च को जेसीटीएसएल के बेड़े से एक तिहाई यानी 100 बसें बाहर कर दी जाएंगी। इन बसों की 10 साल की समयावधि पूरी होने के बाद कंडम घोषित कर बाहर किया जा रहा है। इनमें 60 बसें लो-फ्लोर व 40 मिडी बसें हैं। ये सभी बसें सांगानेर डिपो की थी। बसें बंद होने के बाद डिपो भी बंद किया जाएगा और जेसीटीएसएल इसे रोडवेज को सौंपेगा। बसों के बंद होने से हजारों यात्री प्रभावित होंगे। जेसीटीएसएल प्रशासन ने 200 बसों के हिसाब से बसों का नया रूट चार्ट जारी किया है। इसमें कई रूटों पर बसें कम की गई हैं।

ये रूट किए गए बंद

रूट नंबर —- रूट
एसी 3 — टोडी से द्वारकापुरी
एसी 5 — अग्रवाल फॉर्म से आमेर
10बी —- गलता गेट से निवारू
4ए — कानोता से रेलवे स्टेशन
18 — चांदपोल से कलवाड़ा
23 — अजमेरी गेट से पत्रकार कॉलोनी
इन रूटों पर कम की गई बसें
रूट नंबर —- रूट ————— अभी चल रही बसें —- 1 अप्रेल से चलेंगी
एसी-1 —– सांगानेर से कूकस — 14 —————– 9
14 ———- चौमू पूलिया से बस्सी — 17 ————– 13
26 ———- चांदपोल से बगरू — 9 —————– 8
9A ———– दादी का फाटक से अग्रवाल फॉर्म — 24 —– 16
32 ———- भांकरोटा से नायला —– 6 ————- 6
7 ———– ट्रांसपोर्ट नगर से खिरणी फाटक — 18 —- 14
24 ———- चांदपोल से कालवाड़ ———- 5 ——– 5
15 ———- चांदपोल से चौमूं ——— 6 ————– 6
01 ——— भैरूखेजड़ा से गलता गेट — 7 ———- 7
28 ——— अजमेरी गेट से रेनवाल — 9 —– 10
एसी-2 —— महात्मा गांधी से जोशी मार्ग —– 22 ——- 16
एसी-7 —— चौमूं पुलिया से दांतली फाटक —- 14 —– 8
एसी-8 ——- छोटी चौपड़ से मुंडियारामसर — 7 ——– 5
27 ———— वाटिका से गोनेर ————— 4 ——— 4
30 ———- बड़ी चौपड़ से जमवारामगढ़ ——— 7 —- 4
34 ——- आनंदम मंगलम् सिटी से जेडीए कॉलोनी — 10—-7
3ए ——- सांगानेर से छोटी चौपड़ ———— 15 —— 14
11 ——— गोनेर से अजमेरी गेट ————- 5 ——— 4
3 ———– द्वारकापुरी से ट्रांसपोर्ट नगर ——– 12 ——– 12
16 ——— अजमेरी गेट से चाकसू————– 13 ————- 13
1ए ——— ट्रांसपोर्ट नगर से वीकेआई 17नं. ——– 7 ———- 5
6ए ———– एयरपोर्ट से खिरणी फाटक ———- 16 ———– 4
25ए ———– अजमेरी गेट से बाड़ा पदमपुरा —— 1 ————– 1
25बी ———– अजमेरी गेट से तितरिया ————- 1 ———— 1
————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो