scriptकल से जेडीए बांटेगा 300 का पौधा 50 रुपए में | JDA plantation sale | Patrika News

कल से जेडीए बांटेगा 300 का पौधा 50 रुपए में

locationजयपुरPublished: Jul 14, 2019 09:26:00 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

लोगों को रियायती दर पर सोमवार से जेडीए (JDA) बड़े पौधे बांटेगा। शहर में 6 जगहों पर पौधे (plant) बांटे जाएंगे। एक व्यक्ति को अधिकतम 5 पौधे दिए जाएंगे।

jda-plantation-sale

jda-plantation-sale

कल से जेडीए बांटेगा 50 रुपए में पौधा

– शहर में 6 जगह मिलेंगे पौधे
– 300 का पौधा 50 रुपए में मिलेगा

जयपुर। लोगों को रियायती दर पर सोमवार से जेडीए (JDA) बड़े पौधे (plant) बांटेगा। शहर में 6 जगहों पर पौधे बांटे जाएंगे। एक व्यक्ति को अधिकतम 5 पौधे दिए जाएंगे। पौधे लेने वालों को पहचान पत्र देना होगा। जेडीए (JDA) अधिकारियों ने बताया कि 300 रुपए का पौधा 50 रुपए में रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पौधों का वितरण ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। ये पौधे 10 फुट ऊंचाई तक होंगे।
जेडीए (JDA) शहर (jaipur) में 6 स्थानों पर लोगों को रियायती दर पर पौधे वितरित करेगा। जेडीए (JDA) ने जवाहर सर्किल, सेंट्रल पार्क, रामनिवास बाग (ramniwas bag), वैशाली नर्सरी पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क विद्याधर नगर और त्रिवेणी नगर सामुदायिक केंद्र पर पौधे वितरण केंद्र बनाए हैं। यहां से लोग निर्धारित शुल्क देकर पौधे ले पाएंगे।
ये पौधे मिलेंगे

जेडीए की ओर से नीम, करंज, मोलश्री, अमलताश, पिलखन, अशोक, केशियाश्यामा, अर्जुन, जामुन, कचनार, शीशम, जकरण्डा, पेल्टाफार्म व टेबूबिया आदि प्रजातियों के पौधे वितरित किए जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो