scriptजेईएन भर्ती में बढ़े 121 पद, अब 1219 पदों पर भर्ती | JEN recruitment 2020 rajasthan | Patrika News
जयपुर

जेईएन भर्ती में बढ़े 121 पद, अब 1219 पदों पर भर्ती

नए पद जल संसाधन विभाग में बढ़ाए गए

जयपुरMar 17, 2020 / 08:35 pm

Pushpendra Sharma

जेईएन भर्ती में बढ़े 121 पद, अब 1219 पदों पर भर्ती

जेईएन भर्ती में बढ़े 121 पद, अब 1219 पदों पर भर्ती

जयपुर. कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) संयुक्त सीधी भर्ती-2020 में फिर से पद बढ़ा दिए गए हैं। अब कुल 1219 पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से मंगलवार को संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई। जल संसाधन विभाग में 121 पद बढ़ाए गए हैं। इसमें कनिष्ठ अभियंता सिविल डिग्रीधारक के 259, डिप्लोाधारक के 307, यांत्रिक डिग्रीधारक के 8 और डिप्लोमाधारक के 9 पद रखे गए हैं। यानी जल संसाधन विभाग के लिए कुल 583 पदों पर भर्ती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 3 मार्च को भर्ती में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 44 पद बढ़ाए गए थे। इस तरह पहली विज्ञप्ति में घोषित 1054 पदों की अपेक्षा कुल 1098 पद हो गए थे। अब कुल 1219 पदों पर संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड की ओर से परीक्षा, पेपर के पाठ्यक्रम के संबंध में अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। आवेदक 2 अप्रैल तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ये हुआ बदलाव

कनिष्ठ अभियंता सिविल डिग्रीधारक

पहले 149, अब 259

सिविल डिप्लोमाधारक

पहले 307, अब 307 (बदलाव नहीं)

यांत्रिक डिग्रीधारक पहले 2, अब 8

यांत्रिका डिप्लोमाधारक पहले 4, अब 9
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो