scriptजेट एयरवेज की मुम्बई-जयपुर फ्लाइट में अचानक यात्रियों के कान-नाक से बहने लगा खून | Jet flight flew nose and ear bleeding, forgot to cabin pressure | Patrika News

जेट एयरवेज की मुम्बई-जयपुर फ्लाइट में अचानक यात्रियों के कान-नाक से बहने लगा खून

locationजयपुरPublished: Sep 20, 2018 03:44:00 pm

Submitted by:

MOHIT SHARMA

www.patrika.com/rajasthan-news/

Jet flight flew nose and ear bleeding, forgot to cabin pressure

Jet flight flew nose and ear bleeding, forgot to cabin pressure

जयपुर। जेट एयरवेज की फ्लाइट में आज यात्रियों की जान सांसत में आ गई। क्रू की एक गलती की वजह से यात्री परेशान हुए और उनकी जान पर बन आई। क्रू की गलती के कारण करीब 30 यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगा, जिसकी वजह से मुंबई से जयपुर के लिए टेकआॅफ के तुरंत बाद ही मुम्बई उतारना पड़ा।
Video—जेट क्रू मेंबर बटन दबाना भूले, बीच हवा में यात्रियों की नाक-कान से निकलने लगा खून

जेट एयरवेज के प्रवक्ता के अनुसार उड़ान के कॉकपिट चालक दल को जांच लंबित रखते हुए फिलहाल डयूटी से हटा दिया है। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की है। अब दोपहर करीब 12 बजे बाद यह फ्लाइट जयपुर आएगी।
दरअसल, जेट एयरवेज़ की मुंबई-जयपुर फ्लाइट को टेकऑफ के बाद मुम्बई वापस उतारना पड़ा, क्योंकि टेकऑफ के दौरान क्रू केबिन प्रेशर को बरकरार रखने का स्विच दबाना भूल गया था, जिसकी वजह से 166 में से 30 यात्रियों की नाक और कान से खून बहने लगा, और कुछ को सिरदर्द की शिकायत हुई। इन यात्रियों का मुंबई एयरपोर्ट पर ही उपचार किया जा रहा है।
फ्लाइट में 166 यात्रियों के साथ ही 5 क्रू मेंबर भी थे। यात्रियों को फ्लाइट में आॅक्सीजन की कमी हुई, जिसकी वजह से यह परेशानी हुई। बाद में यात्रियों के आॅक्सीजन मॉस्क भी लगाए गए। इस घटना से यात्री बुरी तरह से डर गए। ये बड़ी घटना है, इससे यात्री सदमे में आ गए।
हालांकि, अब जेट एयरवेजज की उस उड़ान के क्रू को ड्यूटी से हटा दिया गया है, जिनके केबिन प्रेशर बरकरार न रख पाने की वजह से यात्रियों के कान-नाक से खून बहने लगा था और फ्लाइट को टेकऑफ के बाद वापस मुंबई उतारना पड़ा था। नागरिक उड्डयन के महानिदेशालय के अनुसार, एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो