scriptदो सूने मकानों से गहने-नकदी चोरी | Jewelry - cash stolen from two unoccupied houses | Patrika News

दो सूने मकानों से गहने-नकदी चोरी

locationजयपुरPublished: Feb 13, 2020 10:26:20 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

दो सूने मकानों से गहने-नकदी चोरी

दो सूने मकानों से गहने-नकदी चोरी

दो सूने मकानों से गहने-नकदी चोरी

शहर के दो इलाकों में दो सूने मकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में जवाहर सर्किल व मुहाना थाने में मामले दर्ज कराए गए है।पुलिस ने बताया कि सर्वानन्द मार्ग मालवीय नगर निवासी डॉ. संजय कुमार मित्तल ने जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने काम से गया था। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी के लॉकर में रखे सोने की चेन, नेकलेस, 4 अंगूठी, 7 जोड़ी कान की बालियां, चूडिय़ां व चांदी की पायजेब, कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। इधर, मुहाना थाने में गांव बाण्यावाली डिग्गी रोड निवासी किशन सिंह ने मामला दर्ज कराया है। दस फरवरी को वह परिवार सहित अपने रिश्तेदारों के यहां अलवर गया था। पीछे से चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी में रखी सोने की चेन, जोल्या, अंगूठी, चांदी की अंगूठी, पायजेब, 22 हजार रुपए व एलईडी चोरी कर ले गए। बुधवार शाम वापस लौटने पर पीडि़तों को चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो