scriptएनडीए में सीटों का बंटवारा दिल्ली में, हेमंत भी लालू से मिले | Jharkhand election NDA seat distribution in Delhi | Patrika News

एनडीए में सीटों का बंटवारा दिल्ली में, हेमंत भी लालू से मिले

locationजयपुरPublished: Nov 03, 2019 01:41:54 am

Submitted by:

anoop singh

झारखंड : राजनीतिक सरगर्मी चरम पर

एनडीए में सीटों का बंटवारा दिल्ली में, हेमंत भी लालू से मिले

एनडीए में सीटों का बंटवारा दिल्ली में, हेमंत भी लालू से मिले

रांची. झारखंड में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। सत्तापक्ष और विपक्षी दल गठबंधन के स्वरूप को अंतिम रूप देने में जुटे है। एनडीए के घटक दल भाजपा, आजसू पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा दिल्ली में होगा। महागठबंधन बनाने की कवायद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची के रिम्स में भर्ती राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।
एनडीए गठबंधन में शामिल आजसू ने 19 विधानसभा सीटों पर दावा किया है, वहीं लोजपा की ओर से भी 5 से 7 सीटों पर दावा किया गया है। लेकिन भाजपा नेताओं का कहना है कि वर्ष 2014 के विधानसभा में आजसू पार्टी के लिए आठ और लोजपा के लिए एक विधानसभा सीट छोड़ी गई थी, इस बार भी उसी फार्मूले पर गठबंधन होगा। हालांकि भाजपा और आजसू पार्टी के बीच कुछ विधानसभा सीटों की अदला-बदली भी हो सकती है। एनडीए में गठबंधन के फॉर्मूले पर प्रारंभिक स्तर की बातचीत हो चुकी है।
पिछले दिनों भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के झारखंड दौरे के क्रम में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने मुलाकात कर अपने दावे को पेश किए थे। वहीं इन दोनों दलों के नेताओं ने भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओपी माथुर और सह प्रभारी नंदकिशोर यादव से भी मुलाकात कर सीटों के बंटवारे पर विस्तार रूप से चर्चा की थी।
भाजपा को रोकने की कोशिश
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची में राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में गठबंधन पर चर्चा की। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी ओर से यह कोशिश की जा रही है कि भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए सभी प्रमुख विपक्षी दलों के बीच आपसी सहमति बन जाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह से बातचीत हुई है और जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो