script

13वीं बोर्ड बैठक 20 को, 12वीं के प्रस्ताव नहीं आए धरातल पर

locationजयपुरPublished: Aug 04, 2019 08:50:45 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

नगर निगम (Jmc) की साधारण सभा (बोर्ड बैठक) (General Assembly) 20 अगस्त को होगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने सभी जोन उपायुक्तों व शाखा प्रभारियों से प्रस्ताव मांगे हैं। यह निगम के पांचवें बोर्ड की 13वीं बैठक होगी। वहीं निगम प्रशासन ने 13 अगस्त को कार्यकारिणी समिति (ईसी) (Executive committee) की बैठक प्रस्तावित की है।

13वीं बोर्ड बैठक 20 को, 12वीं के प्रस्ताव नहीं आए धरातल पर

13वीं बोर्ड बैठक 20 को, 12वीं के प्रस्ताव नहीं आए धरातल पर

13वीं बोर्ड बैठक 20 को, 12वीं के प्रस्ताव नहीं आए धरातल पर

– नगर निगम 5वें बोर्ड की 13वीं बोर्ड बैठक 20 को

– कार्यकारिणी समिति की बैठक 13 को प्रस्तावित

जयपुर। नगर निगम (Jmc) की साधारण सभा (बोर्ड बैठक) (General Assembly) 20 अगस्त को होगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने सभी जोन उपायुक्तों व शाखा प्रभारियों से प्रस्ताव मांगे हैं। यह निगम के पांचवें बोर्ड की 13वीं बैठक होगी। वहीं निगम प्रशासन ने 13 अगस्त को कार्यकारिणी समिति (ईसी) (Executive committee) की बैठक प्रस्तावित की है। हालांकि पिछली बोर्ड बैठक या ईसी की बैठक पर गौर करें तो देानों बैठकों के अधिकतर प्रस्तावों पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। कई काम अभी तक धरातल पर नहीं उतरे हैं। एेसे में बोर्ड बैठकें और ईसी की बैठकें खानापूर्ति बनती जा रही है।
नगर निगम के पांचवें बोर्ड की 12वीं बोर्ड बैठक 26 फरवरी को बुलाई गई थी, जिसमें नगर निगम का बजट पास किया गया था। इसके साथ ही करीब आधा दर्जन प्रस्ताव पास किए गए, जिनमें अधिकतर प्रस्तावों पर कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद 26 जून को बोर्ड बैठक प्रस्तावित की गई, जिसके लिए सभी जोन उपायुक्तों व शाखा प्रभारियों से प्रस्ताव भी मांग लिए गए, लेकिन संसद सत्र चलने से सांसद की अनुमति नहीं मिलने से बोर्ड बैठक नहीं हो पाई। अब महापौर विष्णु लाटा की अध्यक्षता में यह दूसरी बोर्ड बैठक होगी। वहीं ईसी की यह 11वीं बैठक होगी। इससे पहले 25 जून को ईसी की 10वीं बैठक आयोजित की गई थी। इसके कई प्रस्तावों पर अभी कुछ नहीं हुआ है।
25 जून को हुई ईसी की बैठक में ये प्रस्ताव किए पारित

1. प्रस्ताव – नगर निगम ने एक जुलाई से घर-घर कचरा संग्रहण प्रोजेक्ट के प्रथम फेज का काम अपने हाथों में लेने का प्रस्ताव पारित किया
हकीकत – कानूनी अड़चन में उलझ गई शहरी सरकार, अपने हाथों में नहीं ले पाई प्रथम फेज का घर-घर कचरा संग्रहण
2. प्रस्ताव – हिंगोनिया गौशाला में 10.68 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पास किया, इसमें गायों व नन्दियों को छाया की सुविधा के लिए शेड, चारा गोदाम, बोरिंग आदि का निर्माण होना था।
हकीकत – अभी काम ही शुरू नहीं हुआ, जबकि आधा सावन निकल गया, बारिश में गौशाला में खुले में ही रही गायें।
3. प्रस्ताव – शहर में 100 स्थानों पर हिमाचल ज्यूस बूथ स्थापित करने और 2 हजार अमूल बूथ लगाए जाने का प्रस्ताव पारित किया।
हकीकत – नगर निगम प्रशासन ने इस पर सरकार की राय लेने के लिए स्वास्यत शासन विभाग को फाइल भेजी, अभी कोई जवाब नहीं आया।
4. प्रस्ताव – जयपुर शहर में संचालित दुग्ध विक्रय केन्द्रों (डेयरी) का रंग गुलाबी करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। जिसका खर्चा आरसीडीएफ वहन करेगा।
हकीकत – अभी इन दुग्ध विक्रय केन्द्रों का रंग हल्का नीला है। अभी तक एक भी विक्रय केन्द्र का रंग गुलाबी नहीं हुआ।
6. प्रस्ताव – निगम कार्मिकों से जुड़े हैरिटेज शाखा में पुरा विशेषज्ञों की नियुक्ति, मृतक आश्रित अनुकम्पा नियुक्ति, नाकेदार के पद पर स्थाईकरण, रोकी गई वेतनवृद्धि बहाली की स्वीकृति के संबंधि करीब 18 अन्य प्रस्ताव शामिल थे।
26 फरवरी को हुई 12वीं बोर्ड बैठक में ये प्रस्ताव किए पास

1. प्रस्ताव – नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1870.07 करोड़ का बजट पास

2. प्रस्ताव – हर सोमवार को पार्षद कार्यालय पर बैठकें होंगी, जिसका सचिव जेईएन होगा। बैठक की मिनिट्स बनाकर निगम आयुक्त को दी जाएगी, जिससे वार्ड की समस्याओं का तुरंत समाधान होगा।
हकीकत – किसी भी पार्षद कार्यालय पर एक भी बैठक नहीं हुई। वार्डों की समस्याओं को लेकर पार्षद निगम गलियारों में घुमते रहते हैं।
3. प्रस्ताव – हर वार्ड में 3-3 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे, दो दिन में वर्क ऑर्डर करने के दिए थे निर्देश
हकीकत – गिने-चुने वार्डों को छोडक़र किसी भी वार्ड में एक से दो करोड़ के वर्क ऑर्डर नहीं हुए, कई वार्डों मंे काम भी शुरू नहीं हुआ।
4. प्रस्ताव – हर वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, इस पर 15 से 20 लाख रुपए खर्च होने थे।
हकीकत – एक भी वार्ड में सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए।

5. प्रस्ताव – गंदी गलियों की सफाई के लिए अलग से टेंडर करने थे।
हकीकत – अभी तक टेंडर नहीं हुए।
6. प्रस्ताव – सीवर सफाई के लिए खप्पची कर्मचारियों के वर्क ऑर्डर देा दिन में होने थे।
हकीकत – निगम में फाइल इधर से उधर घूम रही है, वर्क ऑर्डर अभी नहीं हुए।

7. प्रस्ताव – पार्षदों को विदेशी सैर कराने और लेपटॉप देने का प्रस्ताव पास किया
हकीकत – विदेशी सैर को लेकर कुछ नहीं हुआ, लेपटॉप खरीदें, कई पार्षदों ने लेपटॉप ले लिए।
8. प्रस्ताव – पार्षद कार्यालय पर 5-5 कर्मचारी नियुक्त करने का प्रस्ताव पास किया, इससे पहले दो-दो कर्मचारी नियुक्त थे।
हकीकत – टेंडर किए, कई पार्षदों ने कर्मचारियों के 5-5 नाम दिए।

ट्रेंडिंग वीडियो