scriptनिगम ही करा रहा अवैध निर्माण, गंगापोल गेट पर ही बन रहा पार्षद कार्यालय | jmc heritage nagar nigam gangapole gate walled city | Patrika News

निगम ही करा रहा अवैध निर्माण, गंगापोल गेट पर ही बन रहा पार्षद कार्यालय

locationजयपुरPublished: Jan 07, 2022 04:24:16 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

 
—कैसे सुरक्षित रहेगी विश्व विरासत, हैरिटेज सेल की ना के बाद भी बन रहा पार्षद कार्यालय

निगम ही करा रहा अवैध निर्माण, गंगापोल गेट पर ही बन रहा पार्षद कार्यालय

निगम ही करा रहा अवैध निर्माण, गंगापोल गेट पर ही बन रहा पार्षद कार्यालय


जयपुर। हैरिटेज नगर निगम की ओर से गंगापोल गेट परिसर में पार्षद कार्यालय बनाकर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस तरह की लापरवाही से परकोटा को मिला विश्व विरासत का सम्मान खतरे में आ जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि हैरिटेज सेल की ना के बाद भी पार्षद कार्यालय बनाया जा रहा है।
इतना ही नहीं, जिम्मेदार एक दूसरे पर बात डालकर खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि जब नियमों में रहकर यहां निर्माण नहीं करवाया जा सकता तो फिर निगम ये यहां कार्यालय बनवाकर पैसा क्यों खर्च किया। जबकि, एक अनुमान के मुताबिक एक पार्षद कार्यालय बनाने में 12 से 15 लाख रुपए खर्च होते हैं।
अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक शशिकांत ने बताया कि यह निर्माण गलत है। जानकारी में आने के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता से काम रोकने के लिए कहा है। वहीं, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। कहां पर निर्माण हो रहा है। सम्बधित अधिकारी से जानकारी लेकर ही बता सकता हूं।

कहीं और जगह नहीं
पार्षद कार्यालय की मांग नव निर्वाचित पार्षद लम्बे समय से कर रहे हैं। वार्ड—26 में जगह नहीं मिली। हवामहल—आमेर जोन के अधीक्षण अभियंता हरि सिंह का कहना है कि कार्यालय को हैरिटेज लुक दे देंगे। कहीं पर जगह नहीं मिल रही थी। वहीं, क्षेत्रीय पार्षद सलमान मंसूरी का कहना है कि कार्यालय नियमानुसार बन रहा है।
जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
विश्व विरासत परकोटा को संवारने और इसको बचाए रखने में नगर निगम विफल साबित हो रहा है। नियम विरुद्ध नए निर्माण परकोटा के विभिन्न इलाकों में हो रहे हैं। इन पर जोन कार्यालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो