scriptराजस्थान का पहचान पोर्टल होगा देशभर में लागू | JMC JAIPUR PEHCHAN PORTAL BIRTH-DEATH CERTIFICATE | Patrika News
जयपुर

राजस्थान का पहचान पोर्टल होगा देशभर में लागू

अब राजस्थान के बाद जल्द ही देशभर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र (Birth and death certificate) लोग घर बैठे ही ले सकेंगे। राजस्थान का पहचान पोर्टल (Pehchan Portal) देशभर में लागू (Applicable in country) होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। भारत सरकार के जनगणना के अतिरिक्त महारजिस्ट्रार जनार्दन यादव पहचान पोर्टल देखने के लिए नगर निगम पहुंचे।

जयपुरNov 17, 2019 / 07:29 pm

Girraj Sharma

राजस्थान का पहचान पोर्टल होगा देशभर में लागू

राजस्थान का पहचान पोर्टल होगा देशभर में लागू

राजस्थान का पहचान पोर्टल होगा देशभर में लागू!
– भारत के जनगणना के अतिरिक्त महारजिस्ट्रार नगर निगम पहुंचे
– पहचान पोर्टल की जानकारी जुटाई

जयपुर। अब राजस्थान के बाद जल्द ही देशभर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र (Birth and death certificate) लोग घर बैठे ही ले सकेंगे। राजस्थान का पहचान पोर्टल (Pehchan Portal) देशभर में लागू (Applicable in country) होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। भारत सरकार के जनगणना के अतिरिक्त महारजिस्ट्रार जनार्दन यादव पहचान पोर्टल देखने के लिए नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर अधिकारियों से पहचान पोर्टल के पंजीयन की जानकारी ली। इस दौरान वेबपोर्टल पहचान पर बन रहे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के बारे में जाना।
नगर निगम मुख्यालय के हेल्पलाइन में पहुंचे अतिरिक्त महारजिस्ट्रार जनार्दन यादव और उनकी टीम ने नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा। घर बैठे लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देने की यादव ने काफी तारीफ भी की। उन्होंने इसे देशभर में लागू करने के बात भी कही। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र के बारे में भी जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने जन्म-मृत्यु के रिकॉर्ड को भी चैक किया। उनके साथ राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार सुदेश कुमार भी मौजूद रहे।
अतिरिक्त महारजिस्ट्रार जनार्दन ने बताया कि जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन में बाकि राज्यों से राजस्थान का काम अच्छा है। यहां के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काफी अच्छा है। इसे बाकि राज्यों में लागू करना चाहिए। नगर निगम रजिस्टार प्रदीप पारीक ने बताया कि पहचान पोर्टल का राजस्थान में अच्छा काम हुआ है। इसे पूरे देश में लागू करने के लिए भारत के अतिरिक्त महारजिस्ट्रार ने यहां के पहचान पोर्टल की जानकारी ली। उन्होंने पहचान पोर्टल को पसंद किया। उन्होंने पूरे भारत में एेसे पोर्टल की जरूरत जताई, जिससे लोगों को घर बैठे ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र मिल सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो