scriptJaipur JMC वार्ड परिसीमन के लिए निगम ने बनाई 10 टीमें | JMC JAIPUR WARD DEMARCATION | Patrika News

Jaipur JMC वार्ड परिसीमन के लिए निगम ने बनाई 10 टीमें

locationजयपुरPublished: Nov 22, 2019 09:03:43 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) की ओर से वार्ड पुन:सीमांकन और पुनर्गठन की समय सीमा घटाने के बाद नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। एक दिन पहले गुरुवार को निगम आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों की बैठक लेकर 2 दिसम्बर तक वार्ड सीमांकन (Ward Demarcation) के नए नक्शे और ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। अब निगम आयुक्त ने शुक्रवार को वार्ड परिसीमन के लिए विधानसभा क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है।

वार्ड परिसीमन के लिए निगम ने बनाई 10 टीमें

वार्ड परिसीमन के लिए निगम ने बनाई 10 टीमें,वार्ड परिसीमन के लिए निगम ने बनाई 10 टीमें,वार्ड परिसीमन के लिए निगम ने बनाई 10 टीमें

वार्ड परिसीमन के लिए निगम ने बनाई 10 टीमें

– नगर निगम को 8 दिसम्बर तक करना वार्डो के पुर्नसीमांकन के प्रस्ताव तैयार
– जोन उपायुक्तों को 2 दिसम्बर तक करने है वार्ड सीमांकन के नक्शे व ड्राफ्ट तैयार

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) की ओर से वार्ड पुन:सीमांकन और पुनर्गठन की समय सीमा घटाने के बाद नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। एक दिन पहले गुरुवार को निगम आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों की बैठक लेकर 2 दिसम्बर तक वार्ड सीमांकन (Ward Demarcation) के नए नक्शे और ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। अब निगम आयुक्त ने शुक्रवार को वार्ड परिसीमन के लिए विधानसभा क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। इसमें जोन उपायुक्तों को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है, वहीं उनके साथ एक राजस्व अधिकारी, एक एटीपी और एक-एक इंजीनियर लगाए गए हैं, जिन विधानसभा क्षेत्र के वार्ड बढ़े हैं, वहां सहायक के रूप में दो-दो कार्मिकों को और लगाया गया है।
नगर निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने एक आदेश जारी कर ये टीमें गठित की है। अब सभी प्रभारियों को वार्ड पुनर्सीमांकन का काम 2 दिसंबर तक पूरा करना होगा। हेरिटेज नगर निगम और ग्रेटर जयपुर नगर निगम के 250 वार्डों का नक्शा और वार्ड का ड्राफ्ट निगम अधिकारियों को 1० दिन में तैयार करना होगा। बड़ी बात यह है कि पहले 150 वार्डों के नक्शे और वार्ड का ड्राफ्ट तैयार करने में निगम अधिकारियों को तीन माह लग गए थे। अब वहीं काम 250 वार्डों में बांटकर 10 दिन में करना होगा, जो निगम अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो