scriptजोधपुर में 11 पाक हिन्दू विस्थापितों की मौत, अविनाश राय खन्ना ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र | Jodhpur 11 People Killed Avinash Khanna Letter To Home Ministry | Patrika News

जोधपुर में 11 पाक हिन्दू विस्थापितों की मौत, अविनाश राय खन्ना ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

locationजयपुरPublished: Aug 12, 2020 07:05:31 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

जोधपुर के देचू में एक ही परिवार के 11 पाक हिन्दू विस्थापितों के संदिग्ध हालातों में शव मिले है। इस घटना को दुखद बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गृह विभाग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पत्र लिखकर मामले की जांच करवाने की मांग की है। खन्ना ने लिखा है कि अगर इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सख्त सजा दी जाए।

जोधपुर में 11 पाक हिन्दू विस्थापितों की मौत, अविनाश राय खन्ना ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

जोधपुर में 11 पाक हिन्दू विस्थापितों की मौत, अविनाश राय खन्ना ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

जयपुर।

जोधपुर के देचू में एक ही परिवार के 11 पाक हिन्दू विस्थापितों के संदिग्ध हालातों में शव मिले है। इस घटना को दुखद बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गृह विभाग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पत्र लिखकर मामले की जांच करवाने की मांग की है। खन्ना ने लिखा है कि अगर इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सख्त सजा दी जाए।
खन्ना ने बताया कि ये लोग साल 2015 में पाकिस्तान के सिंध राज्य से आए थे और जोधपुर से लगभग 100 किलोमीटर पर स्थित देचू क्षेत्र के गांव में पिछले 6 महीने से खेतों में रह रहे थे। ऐसे में अचानक 11 लोगों की संदिग्धा हालातों में मौत होना आश्चर्यजनक है। खन्ना ने इस घटना को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां मोदी सरकार ने विस्थापितों के हकों को सुरक्षित कर उन्हें भारत में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में विस्थापितों के हक सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में हिन्दू विस्थापितों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार होता है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने विधायकों को सरकारी खर्चे पर भ्रमण करवाने में व्यस्त है, जिसे जनता की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। इन 11 पाक विस्थापितों की भेदभरे हालातों में मृत्यु होना राजस्थान सरकार की ढीली कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो