scriptजोशी ने नगर निगम चुनाव की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, बोले, वोट के बाद लगाई स्याही मिट गई | Joshi raised questions on fairness of municipal elections | Patrika News

जोशी ने नगर निगम चुनाव की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, बोले, वोट के बाद लगाई स्याही मिट गई

locationजयपुरPublished: Oct 30, 2020 05:21:12 pm

Submitted by:

rahul

कांग्रेस के हवामहल से विधायक और मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी (Mla Mahesh Joshi )ने नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) की निष्पक्षता पर प्रश्न चिह्न लगाया है।

जयपुर। कांग्रेस के हवामहल से विधायक और मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी (Mla Mahesh Joshi )ने नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) की निष्पक्षता पर प्रश्न चिह्न लगाया है।
जोशी ने कहा कि चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर अमिट स्याही का प्रयोग नहीं हुआ है। चुनाव में वोट डालने के बाद मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों की उंगली पर लगी स्याही मिट चुकी है जबकि निर्धारित अमिट स्याही का निशान कई दिनों तक बरकरार रहता है। जोशी ने कहा कि वे इलेक्शन कमीशन को आपत्ति दर्ज कराऊंगा और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कारवाई की मांग करूँगा।
गुर्जर आरक्षण आंदोलन मामला
भरतपुर के प्रभारी मंत्री और मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी नें गुर्जर आरक्षण आंदोलन मामले को लेकर ताजा हालातों की जानकारी ली है। डॉ जोशी ने भरतपुर के प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है। डॉ जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने गुर्जर समाज की तीन मांगें मानी है जोशी ने दावा किया कि फिलहाल गुर्जर समाज संतुष्ट नजर आ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो