script

जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने पूछा कोरोना से जंग में क्या कर रही है राजस्थान भाजपा

locationजयपुरPublished: Apr 01, 2020 03:27:20 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के जिलाध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों से वार्ता की। दोनों नेताओं ने कोरोना को लेकर प्रदेश में संगठन की ओर से किए जा रहे कामों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भी वीसी में मौजूद रहे।

जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने पूछा कोरोना से जंग में क्या कर रही है राजस्थान भाजपा

जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने पूछा कोरोना से जंग में क्या कर रही है राजस्थान भाजपा

जयपुर।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के जिलाध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों से वार्ता की। दोनों नेताओं ने कोरोना को लेकर प्रदेश में संगठन की ओर से किए जा रहे कामों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भी वीसी में मौजूद रहे।
वीसी में दोनों नेताओं का ज्यादा फोकस उन जिलों पर रहा, जहां कोरोना वायरस की स्थिति भयावह है। इन जिलों के जिलाध्यक्षों को नड्डा और संतोष ने विशेष सावधानी बरतते हुए क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। दोनों नेताओं ने भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, झुंझुनू, अजमेर और डूंगरपुर के भाजपा जिलाध्यक्षों कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आवश्यक सुझाव भी मांगे। नड्डा और बीएल संतोष ने राजस्थान के प्रयासों पर संतुष्टि जताई।
कोठारी ने बताए रामगंज के हालात

जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील कोठारी ने जयपुर में कोरोना वायरस से उपजे हालातों की जानकारी दी। उन्हों ने खासतौर पर रामगंज इलाके के हालातों की जानकारी दी और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे कामों के बरे में बताया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता किस तरह के जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहे हैं, ताकि कोई भूखा नहीं सोए।
पूनियां ने बताया राजस्थान भाजपा ने क्या इंतजाम किए

वीसी के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राजस्थान भाजपा की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अब तक 1.10 लाख कार्यकर्ता कोरोना की जंग से लड़ने में सहयोग कर रहे हैं। अब तक 6 लाख भोजन के पैकेट बांटे गए हैं। एक हजार सामुदायिक भोजनालय चल रहे हैं, जिनसे लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए 3 लाख लोगों को राशन सामग्री की किट दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो