script21 जून को होगा इस वर्ष का सबसे बड़ा दिन, सबसे छोटी होगी रात | June 21 will be the biggest day of this year | Patrika News

21 जून को होगा इस वर्ष का सबसे बड़ा दिन, सबसे छोटी होगी रात

locationजयपुरPublished: Jun 19, 2022 03:59:18 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

खगोलीय घटना के लिहाज से अगला सप्ताह खास होगा। 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होगा, जबकि रात सबसे छोटी होगी।

Summer Solstice 2022: 21 june is longest day of the year

खगोलीय घटना के लिहाज से अगला सप्ताह खास होगा। 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होगा, जबकि रात सबसे छोटी होगी।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

जयपुर. खगोलीय घटना के लिहाज से अगला सप्ताह खास होगा। 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होगा, जबकि रात सबसे छोटी होगी। बिड़ला तारामंडल के सहायक निदेशक संदीप भट्टाचार्य ने बताया कि ऐसा पृथ्वी के अक्षीय झुकाव के कारण होगा। वहीं, चंद्रमा भी बृहस्पति के करीब पहुंचेगा। फिर 22 जून को लाल ग्रह मंगल के करीब आ जाएगा। 23 जून को चंद्रमा अन्य सभी ग्रहों की तुलना में बड़ा व अधिक चमकदार भी होगा। यह खगोलीय घटना किसी भी खुले स्थान से बिना दूरबीन के देखी जा सकेगी। भट्टाचार्य ने बताया कि पूरे माह बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह एक सीध में रहेंगे। फिर वर्ष 2040 में ऐसा संयोग बनेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 21 जून को सूर्योदय सुबह 5:38 बजे और अस्त शाम 7:19 बजे होगा। इस कारण इस दिन की अवधि 13 घंटे 41 मिनट की होगी व रात 10 घण्टे 17 मिनट की होगी। सूर्य उत्तरायण के अधिकतम समय पर रहेगाए इसके बाद यह दक्षिणायन होगा। वहीं इसके अगले दिन सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा।

उधर, बीएम बिड़ला आडिटोरियम तारामंडल में शनिवार से तीन दिवसीय खगोलीय कार्यशाला शुरू हुई। भट्टाचार्य ने बताया कि सुबह से दस एक बजे तक आयोजित होने वाली कार्यशाला में आकाशीय पिंडों की स्थिति निर्धारण व छाया अवलोकन के बारे में बताया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो