scriptबृहस्पति 11 अगस्त को हो रहे मार्गी…क्या होगा आप पर प्रभाव | Jupiter will be Margi on 11 August know effect in your zodiac | Patrika News

बृहस्पति 11 अगस्त को हो रहे मार्गी…क्या होगा आप पर प्रभाव

locationजयपुरPublished: Aug 07, 2019 08:09:17 pm

Submitted by:

rajendra sharma

नवग्रहों में देवताओं के गुरु बृहस्पति ( Jupiter ) का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रह ( Planet ) बृहस्पति 11 अगस्त को मार्गी होंगे। पौराणिक शास्त्रों के मुताबिक बृहस्पति महर्षि अंगिरा के पुत्र हैं। सप्ताह में बृहस्पतिवार का दिन गुरु को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुंडली में यदि गुरु यानी बृहस्पति शुभ हैं तो जातक के वारे-न्यारे ही नहीं करते, अपितु विकट परिस्थितियों में भी जातक को पूर्ण सहयोग देते हैं।

Jupiter will be Margi

बृहस्पति 11 अगस्त को हो रहे मार्गी…क्या होगा आप पर प्रभाव

गुरु यानी बृहस्पति 29 मार्च 2019 को धनु राशि में गए थे और 10 अप्रेल 2019 से वक्री ( Retrograde ) थे। वक्री अवस्था में 23 अप्रेल को फिर से वॄश्चिक ( scorpio ) राशि में चले गए। अब वॄश्चिक राशि में 11 अगस्त से मार्गी होंगे। बृहस्पति कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में इन्हें नीच के माने गए हैं। ये धनु ( Sagittarius ) व मीन ( pisces ) राशि के स्वामी हैं।

कुंडली के पांच भावों ( houses ) का कारक

बृहस्पति ग्रह को संपत्ति व ज्ञान का कारक भी माना गया है। वैसे, यह ग्रह कुंडली के पांच भावों का कारक माना गया है। यह ग्रह धन, पुत्र, भाग्य, कार्यक्षेत्र, व्यापारिक लाभ और महिलाओं के लिए पति का कारक है।

मार्गी ( Margi ) होने के मायने

गुरु का वॄश्चिक राशि में मार्गी होना स्वर्णधातु की मूल्यों में उतार-चढ़ाव करने के साथ साथ 12 राशियों के जातकों के जीवन को भी प्रभावित कर रहा है।

चंद्र राशि के अनुसार प्रभाव

मेष ( aries )

अटके धन की प्राप्ति के योग। धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। धार्मिक कार्य पर खर्च होने की संभावना। बचत होगी। व्यापारिक क्षेत्र में बाधा संभव। निवेश के योग। वाणी पर संयम रखें, मित्रों परिजनों से विवाद की आशंका।
वृषभ ( Taurus )

व्यापारियों को कुछ परेशानी। हानि की आशंका। व्यापार बढ़ाने और नए व्यापार की पहल के योग। व्यापारियों के सम्मान में वृद्धि। पहले से चले आ रहे विवाद खत्म होने के योग। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन ( gemini )

बीमारी को लेकर सावधानी बरतें। लोन संबंधी काम सरलता से। पुरानी कठिनाइयों से निजात। विदेश गमन के योग। ससुराल से संबंधों में सुधार।

कर्क ( Cancer )

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल। स्वास्थ्य में सुधार के योग। आय बढ़ने के साथ लाभ में वृद्धि। कार्यक्षेत्र में योजनाओं पर समय पर काम होगा। सम्मान में वृद्धि। भाग्य का सहयोग मिलेगा। ऊर्जावान रहेंगे। नई उमंग और उत्साह का संचार होगा।
सिंह ( Leo )

किसी पर अंधविश्वास से धन हानि। विदेश गमन के योग। नई उमंग और उत्साह मिलेगा। योजनानुसार काम में सफलता। कार्य स्थल पर बढ़ेगा सम्मान। रुका धन प्राप्त होने के योग। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कन्या ( virgo )

धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। अनैतिकता से बचें। काम में बाधा की आशंका। अकस्मात धन प्राप्ति के योग। बुजुर्गों से संबंध अच्छे होंगे। यात्रा लाभप्रद। निवेश से हानि।अनजानों पर विश्वास से क्षति।
तुला ( libra )

समय अच्छा। नए व्यापार या नौकरी के योग। रोगों से मुक्ति। धन लाभ के योग। शोध छात्रों को लाभ। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी। ससुराल से रिश्तों में अनबन। पदोन्नति के योग। हलकी असफलता के बाद सफलता।
वृश्चिक ( Scorpio )

धन लाभ। विवाह के योग। पारिवारिक माहौल में सुधार। परिवार में प्रसन्नता। भाई बहनों का सुख-सहयोग। धार्मिक यात्रा के योग। हालातों में सुधार। संतान के स्वास्थ्य में सुधार। साझेदारी से सफलता।
धनु ( Sagittarius )

धीरे-धीरे लाभ की स्थिति। शत्रु पर नियंत्रण। समय ज्यादा अनुकूल नहीं। धर्म-कर्म पर व्यय अधिक। अत्यधिक प्रयास से ही धन लाभ। रोगों से निजात। माता की सेहत में सुधार। वाद का निर्णय पक्ष में आने के योग।
मकर ( capricorn )

विरासत यानी पुश्तैनी संपत्ति को लेकर तनाव। कार्य सफलता के योग। धन लाभ। अटके काम बनेंगे। अप्रत्याशित सफलता की संभावना। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरूरी।

कुंभ ( Aquarius )
व्यापार में लाभ। अप्रत्याशित सफलता के योग। परेशानियों से निजात। परिवार में खुशियां। वाहन प्राप्ति के योग। नौकरी में उन्नति। घर में नई वस्तुएं और नई संपत्ति खरीदने का योग।


मीन ( Pisces )
व्यापार में लाभ और उन्नति। स्वास्थ्य में सुधार। रुके हुआ धन की प्राप्ति योग। धार्मिक आयोजनों पर व्यय। आत्मविश्वास में वृद्धि। यात्रा के योग। कार्यों की सराहना। निवेश के लिए समय शुभ। संतान के स्वास्थ्य में सुधार।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो