scriptरेप-मर्डर मामला: सेन्ट्रल मिनिस्टर Kailash Choudhary बोले, ‘Ashok Gehlot साहब, कब तक…?’ | Kailash Choudhary takes on Ashok Gehlot on Tonk Rape Murder Case | Patrika News

रेप-मर्डर मामला: सेन्ट्रल मिनिस्टर Kailash Choudhary बोले, ‘Ashok Gehlot साहब, कब तक…?’

locationजयपुरPublished: Dec 02, 2019 02:34:31 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ( Kailash Choudhary ) ने टोंक में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट के ज़रिये सीधे-सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) पर निशाना साधा है।

photo6280370883138792366.jpg
जयपुर।

राजस्थान के टोंक में छह वर्षीय मासूम के साथ रेप के बाद उसकी हत्या का मामला गर्माया हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) तक ने खुद इसे जघन्य अपराध बताते हुए दोषियों को सख्त सज़ा दिए जाने की पैरवी की है। इस बीच भाजपा नेताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर गहलोत सरकार को कटघरे में रखा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ( kailash choudhary ) ने टोंक में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट के ज़रिये सीधे-सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने ट्वीट में लिखा, ”राजस्थान में महिला अत्याचार की घटनाओं का ग्राफ निरन्तर बढ़ता जा रहा है, जो शर्मनाक है। कानून व्यवस्था पर भी ध्यान दीजिए गहलोत साहब, कब तक आंखे मूंद कर प्रदेश की जनता के साथ अन्याय देखते रहोगे….???”

टोंक की घटना का ज़िक्र करते हुए कैलाश चौधरी ने लिखा, ”हैवानियत के हदें पार करती यह घटना राजस्थान प्रदेश को कलंकित करने वाली है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर मासूम को न्याय मिलें एवं महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो।”
घटना जघन्य अपराध, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी”: सीएम गहलोत
केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित विरोधी दलों के अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया आने से पहले ही सीएम गहलोत ने घटना को लेकर अपना वक्तव्य जारी कर दिया। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, ”टोंक, राजस्थान में मासूम बच्ची के दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

ये हुई थी घटना
टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी की हद पार करते हुए दरिंदों ने 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। वह पहली कक्षा में पढ़ती थी। उसका शव रविवार सुबह 9 बजे गांव के समीप झाडिय़ों में मिला।

सामने आया कि बच्ची शनिवार को स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। शाम से रातभर परिजन उसे तलाशते रहे। सुबह उसका शव मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। निर्मम हत्या व दरिंदगी के इस मामले में ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। तनाव की स्थिति हो गई। सूचना के बाद पुलिस बल तैनात किया गया।

स्कूल बेल्ट से गला घोंटा

अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि बलात्कार व हत्या की शिकार मासूम क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रहती थी। वह यहीं स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ती थी। अन्य दिनों की ही भांति शनिवार को भी स्कूल गई थी। दोपहर तक स्कूल से घर आना था, लेकिन शाम तक भी घर नहीं आई। ऐसे में मामा समेत परिवार के लोग उसे तलाशने में लग गए। रातभर गांव में तलाशा। रिश्तेदारों को भी फोन किया, लेकिन किसी का पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के समीप झाडिय़ों में पड़े शव को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना दी।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बालिका को किसी बहाने से अपने साथ ले गया। उसने बलात्कार किया और मासूम की स्कूल यूनिफॉर्म पर लगे बैल्ट से ही गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उसे झाडिय़ों में पटकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। टोंक से एएफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो