scriptBJP की पहली सूची में नाम नहीं आने पर कालीचरण सर्राफ ने कार्यकर्ताओं से कही ये बात… | Kalicharan Saraf Statement after BJP Candidate first list for election | Patrika News

BJP की पहली सूची में नाम नहीं आने पर कालीचरण सर्राफ ने कार्यकर्ताओं से कही ये बात…

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2018 07:24:02 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news

जयपुर।

राजस्थान में चल रही टिकट की सरगर्मियों के बीच बीजेपी की 131 नामों की सूची जारी हुई। प्रदेश में रविवार को रात जारी हुई प्रत्याशियों की सूची कई दिग्गजों के लिए बेहद चौंकाने वाली रही। बीजेपी के कई बड़े नेताओं के सूची में नाम नहीं होने से उनके कार्यकर्ताओं में रोष नजर आया। पूरे दिन पार्टी कार्यकर्ता विरोध करते और शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए।
वहीं राजस्थान के दिग्गज नेता और वर्तमान चिकित्सा मंत्री काली चरण सर्राफ का भी बीजेपी की पहली टिकट सूची में नाम नहीं आने से सर्राफ के समर्थक नाराज़ दिखे। सर्राफ का टिकिट लिस्ट में नाम नहीं आने के बाद कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन करने में जुट गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ मंत्री कालीचरण सर्राफ के निवास पर
नजर आए।
शक्ति प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने आलाकमान को दूसरे प्रत्याशी को टिकिट नहीं देने के लिए चेताया। इस दौरान सर्राफ ने कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी को इंतज़ार करने के लिए कहा और पार्टी के विपरीत काम नहीं करने के लिए कहा। इस दौरान सर्राफ चिंता में दिखे। वहीं कार्यकर्ता मंगलवार को प्रदेश कार्यालय जाने की तैयारी में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो