script9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल की शपथ लेंगे कलराज मिश्र, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम | Kalraj Mishra Take Oath of 22nd Governor of Rajasthan on 9 Sep. | Patrika News

9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल की शपथ लेंगे कलराज मिश्र, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

locationजयपुरPublished: Sep 05, 2019 10:03:58 pm

Submitted by:

rohit sharma

Rajasthan New Governor Kalraj Mishra Oath Ceremony : राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र ( Kalraj Mishra ) की राज्यपाल पद की शपथ लेने का कार्यक्रम तय हो गया है। कलराज मिश्र 9 सितम्बर को राज्यपाल पद ( Rajasthan New Governor ) की शपथ लेंगे। कलराज मिश्र 8 सितंबर रविवार को राजधानी जयपुर आएंगे। कलराज मिश्र 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

Rajasthan Governor Kalraj Mishra

9 सितंबर को राजस्थान के 22वें राज्यपाल की शपथ लेंगे कलराज मिश्र, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

जयपुर। राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र ( Kalraj Mishra ) की राज्यपाल पद की शपथ लेने का कार्यक्रम तय हो गया है। कलराज मिश्र 9 सितम्बर को राज्यपाल पद ( Rajasthan New Governor ) की शपथ लेंगे। कलराज मिश्र 8 सितंबर रविवार को राजधानी जयपुर आएंगे। वहीं, 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल की शपथ लेंगे।

ये रहेगा कलराज मिश्र के शपथ लेने तक का कार्यक्रम

– रविवार 8 सितंबर को जयपुर आएंगे मिश्र
– रविवार शाम 5ः10 बजे राजकीय वायुयान से जयपुर पहुंचेंगे
– शाम 5ः30 बजे पहुंचेंगे राजभवन आयेंगे
– राजभवन के अतिथि गृह में रूकेंगे मिश्र
– 9 सितम्बर सोमवार को दोपहर 1ः10 बजे राज्यपाल पद की लेंगे शपथ।

हिमाचल प्रदेश राज्यपाल रहे हैं मिश्र

गौरतलब है कि राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र इससे पहले हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल ( Himachal Pradesh Governor ) का पद संभाल रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल के तौर पर 22 जुलाई 2019 को शपथ ली थी। वे पूर्व सोलहवीं लोकसभा के सांसद ( MP ) रहे हैं। 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए।

कलराज मिश्र का राजनीतिक जीवन ( Kalraj Mishra Political History )
एक जुलाई 1941 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के मलिकपुर गांव में मिश्र जन्में कलराज मिश्र राजनीति जगत में कई बड़े पदों पर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन को खड़ा करने में भी कलराज मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी के चलते वह यूपी में चार बार प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। 1991, 1993, 1995 और 2000 में भाजपा के चार बार प्रदेश अध्यक्ष रहे। साल 2004 में राजस्थान के प्रभारी बने। मिश्र को साल 2010 में बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी घोषित किया गया। वहीं, साल विधानसभा चुनाव 2012 में विधायक और साल 2014 के लोकसभा चुनाव में देवरिया लोकसभा सीट से सांसद बने। मिश्र केंद्रीय भी रह चुके हैं साथ ही दिल्ली और हरियाणा भाजपा के प्रभारी की भूमिका भी निभा चुके हैं। कलराज मिश्र 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो