script

कंचन देवी कोठारी का निधन, देह पंचतत्व में विलीन

locationजयपुरPublished: Nov 10, 2019 07:19:18 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की माता कंचन देवी कोठारी का रविवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं।

कंचन देवी कोठारी का निधन, देह पंचतत्व में विलीन
जयपुर। राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की माता कंचन देवी कोठारी का रविवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। कंचन देवी राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश की धर्मपत्नी थीं। अंतिम यात्रा शाम को गुलाब कोठारी के जयपुर स्थित निवास से आदर्श नगर मोक्षधाम पहुंची जहां कंचनदेवी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। उठावणा 12 नवम्बर, मंगलवार को सुबह 9.30 बजे जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर में गौरव टावर के पास अणुविभा केन्द्र में होगा।
कंचन देवी के निधन का समाचार सुनते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद रामचरण बोहरा कोठारी के निवास पर पहुंचे तथा पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आदर्शनगर श्मशान पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, आदर्शनगर विधायक रफीक खान, किशनपोल विधायक अमीन कागजी,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, जिला कलक्टर जगरूप सिंह यादव, मोती डूंगरी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा, परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में राजनेता, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो