3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल बाढ़ : जान हथेली पर रखकर करीब पांच हजार लोगों की सेना ने बचाई जान, देखें रेस्क्यू का लाइव वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 18 Aug 2018, 9:57 PM IST

jaipur

केरल बाढ़ : जान हथेली पर रखकर करीब पांच हजार लोगों की सेना ने बचाई जान, देखें रेस्क्यू का लाइव वीडियो

जयपुर। केरल में बाढ़ ने तांडव मचा रखा है और 10 दिन में 173 लोगों को यह विभीषिका लील चुकी है। राज्य में इस तबाही के बीच थल सेना, वायुसेना और नौसेना देवदूत की भूमिका निभा रही हैं। यहां तक कि वीर जवान सच में फरिश्तों की तरह जमीन पर उतरकर लोगों की जान बचा रहे हैं। केरल के एर्नाकुलम में पिछले 9 दिन में बाढ़ में फंसे करीब 4800 लोगों को सेना और नौसेना की सहायता से बचाया जा चुका है। सेना के करीब 700 जवान यहां दिन—रात लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं।

प्रदेश के 15 युवकों का किया रेस्क्यू
केरल के एर्नाकुलम में चार दिन से बाढ़ में फंसे राजस्थान के 15 युवकों को शनिवार को रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्कयू करने के महज 5 घंटे बाद डैम से पानी छोडऩे के बाद वहां पानी का स्तर और बढ़ गया। राहत शिविर में ठहरे युवकों को हवाई मार्ग से राजस्थान लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जोधपुर के निंबा निंबड़ी में रहने वाले राजू सिंह ने बताया कि उसके सहित राजस्थान के 15 युवक एरनाकुलम में शहनवाज की चटाई बनाने की फैक्ट्री में काम करते हैं। फैक्ट्री मालिक शहनवाज उनके घर से आधा किलोमीटर दूर परिवार के साथ रहते है। शनिवार को पानी का स्तर कम होने पर शहनवाज स्थानीय लोगों की मदद से एक ट्रक लेकर आए। उन्होंने पहले हमें, फिर अपने परिवार को निकाला। रेस्क्यू के बाद डैम से पानी छोडऩे के बाद फिर से आई बाढ़ में शहनवाज का घर डूब गया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीडि़तों के लिए 10 करोड़ भेजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहे केरल को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पीडि़तों की मदद के लिए राशि जारी की। राजे ने बाढ़ की विभीषिका में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की है और त्रासदी में जान-माल को हुए व्यापक नुकसान पर चिंता भी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में राजस्थान सरकार और राजस्थान के लोग केरलवासियों के साथ हैं और उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने को तैयार हैं।