जयपुर

राजस्थान के युवाओं पर रहेगी कांग्रेस की नजर, कांग्रेस ने किया इंडियन यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव

राजस्थान के युवाओं पर रहेगी कांग्रेस की नजर, कांग्रेस ने किया इंडियन यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव
 

जयपुरMay 12, 2018 / 08:40 pm

rohit sharma

gehlot

जयपुर
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस आए दिन अपनी पार्टी के पदों में बदलाव कर रही है। पहले कांग्रेस पार्टी के महासचिव पद की कमान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंप कर सियासी दांव खेला था और अब एक बार फिर कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए बड़ा दांव चला है। कांग्रेस ने आल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अमरिन्दर सिंह बारर को हटाकर केशव चन्द यादव को अध्यक्ष घोषित कर दिया है। कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने भी यूथ कांग्रेस की नई नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।
 

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी चुनावों के लिए राज्यों के यूथ को टारगेट बनाया है। कांग्रेस ने इंडियन यूथ विंग में बड़ा बद्लाव करते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस की कमान यूपी के केशव चंद यादव को सौंप दी है। राहुल गांधी ने ये फैसला पार्टी से युवाओं को जोड़ने और अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए लिया है। इंडियन यूथ कांग्रेस में बदलाव की उम्मीद भी काफी समय से लगाई जा रही थी।
 

गौरतलब है की कर्नाटक चुनाव के बाद अब राजस्थान में और उत्तरप्रदेश में भी कुछ महीनों में चुनाव होने जा रहे है। ऐसे में इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद बदलने से कांग्रेस की नजर अब दोनों राज्यों के युवाओं पर रहेगी।
 

आपको बता दें कि वर्ष 2014 में हुए चुनावों में बीजेपी को युवा वोटरों के भरोसे जीत मिली थी। ऐसे में अब कांग्रेस भी इंडियन यूथ कांग्रेस के जरिए युवाओं पर अपनी पकड़ मजबूत कर आगामी चुनावों में सफलता चाहती है। भारतीय यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष केशव चंद्र यादव इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, यूपी युवा कांग्रेस एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के पद पर रह चुके है।

Home / Jaipur / राजस्थान के युवाओं पर रहेगी कांग्रेस की नजर, कांग्रेस ने किया इंडियन यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.