scriptKhatu Mela 2019: 14 किमी सड़क पर 8 घंटे लगा जाम, जयपुर से गई 100 रोडवेज बसों में फंसे रहे भक्त | khatu shyam mela 2019 traffic jam | Patrika News

Khatu Mela 2019: 14 किमी सड़क पर 8 घंटे लगा जाम, जयपुर से गई 100 रोडवेज बसों में फंसे रहे भक्त

locationजयपुरPublished: Mar 17, 2019 09:27:16 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

खाटूश्याम मेले में एकादशी पर दर्शनार्थियों की ताताद इतनी बढ़ गई कि रींगस , मंदा से खाटूश्याम आने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया।

traffic jam
जयपुर। खाटूश्याम मेले में एकादशी पर दर्शनार्थियों की ताताद इतनी बढ़ गई कि रींगस , मंदा से खाटूश्याम आने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतार 14 किमी तक लग गई। दोपहर 12 बजे जाम ऐसा लगा कि 8 घंटे तक नहीं खुल पाया। रात 8 बजे जाम खुलने के बाद बसें खाटूश्याम पहुंच सकी।
जाम लगने के कारण एकादशी पर खाटू के दर्शनों को जयपुर से गए हजारों भक्त परेशान रहे। सिंधी कैंप से करीब 100 बसें रविवार को सुबह रवाना हुई थी, लेकिन मंदा मोड पर जाम में फंस गई। 100 बसों में करीब 6000 से अधिक यात्री जाम में फंसे रहे। वे शाम को खाटू पहुंचे।
वहीं जाम लगने से खाटू में रोडवेज की बसों की टोटा हो गया। जयपुर से गई बसें खाटू नहीं पहुंच सकी। दर्शनों के बाद घर लौटने वाले भक्त बसों के लिए भटकते रहे। सुबह 12 बजे से रात 8 बजे तक बसें नहीं मिली।
ऐसे में खाटू में रोडवेज के काउंटर बसों के नहीं आने बंद कर दिए गए। जाम खुलने के बाद आठ बजे बसें पहुंची, तब जाकर यात्रियों को बसों में नौ बजे बिठाकर घरों के लिए रवाना किया गया।
उल्लेखनीय है कि रींगस से खाटूश्याम मार्ग को पदयात्रियों के लिए रखा गया है, इस मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद कर रखा है। वाहनों को रींगस से मंदा मोड होते हुए खाटू भेजा जा रहा है।
एकादशी में वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण मंदा मोड से खाटू मार्ग पर भारी जाम लग गया। इधर पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जाम लगने के बाद 8 घंटे तक यातायात सुचारू करने के प्रयास नहीं किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो