जयपुर

रांची से अपहरण हुआ बालक सांगानेर में दस्तयाब

सांगानेर थाना पुलिस ने बिहार के रांची से अपहरण हुए बालक को सांगानेर से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुरDec 22, 2019 / 08:19 pm

Lalit Tiwari

रांची से अपहरण हुआ बालक सांगानेर में दस्तयाब

सांगानेर थाना पुलिस ने बिहार के रांची से अपहरण हुए बालक को शनिवार देर रात सांगानेर से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी (ईस्ट) राहुल जैन ने बताया कि आरोपी विवेकानंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बिहार के रांची से एक बालक का अपहरण हुआ था। इस पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बालक को सांगानेर के खजानों की ढाणी से दस्तयाब कर आरोपी विवेकानंद को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि रांची के सुखदेव नगर थाना इलाके से १७ दिसंबर को बालक के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। अपहरण करने वाले बदमाशों ने १५ दिसंबर को अपहरण कर घर वालों से फिरौती मांगी थी। जिसमें बदमाशों ने दस लाख रुपए देने और ऐसा नहीं करने पर सिर काटकर जाने से मारने की धमकी दी थी। सांगानेर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.