किम ने 2007 में पहली बार संन्यास लिया, तब उन्होंने अपनी पहली संतान के लिए ये फैसला किया था। फिर 2009 में बेल्जियन खिलाड़ी ने कोर्ट पर सफल वापसी की। उनका यह कार्यकाल बेहद शानदार रहा। इस दौरान उन्होंने महिला एकल वर्ग में तीन ग्रैंड स्लेम खिताब जीते। फिर 2012 में उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की। 2019 में वापसी से पहले उन्होंने दो और बच्चों को जन्म दिया।
2019 में कोर्ट पर वापसी करने वाली किम का हालांकि तीसरा टर्म कोरोना महामारी के कारण उतना सफल नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने पांच मैच खेले। उन्होंने अंतिम मुकाबला गत वर्ष अक्टूबर में खेला था। इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार झेलनी पड़ी थी।
क्लाइस्टर्स ने अपने करियर में चार महिला एकल व दो महिला युगल खिताब जीते। इनमें 2005, 2009, 2010 यूएस ओपन व 2011 आॅस्ट्रेलियन ओपन का एकल खिताब व 2003 में फ्रेंच ओपन व विंबलडन का महिला युगल खिताब शामिल है।