script‘कोरोना से जंग’ लड़ रही हैं राजस्थान BJP की ये कद्दावर नेत्री, 21 दिन से हैं ICU में भर्ती | kiran maheshwari fighting against corona in medanta icu, latest update | Patrika News

‘कोरोना से जंग’ लड़ रही हैं राजस्थान BJP की ये कद्दावर नेत्री, 21 दिन से हैं ICU में भर्ती

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2020 02:02:15 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का स्वास्थ्य चिंताजनक, लगभग 21 दिन से आईसीयू में भर्ती हैं माहेश्वरी, 28 अक्टूबर को हुईं थी कोरोना पॉजिटिव, 7 नवंबर से हैं मेदांता में भर्ती, राज्यपाल और नेताओं सहित शुभचिंतक कर रहे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

kiran maheshwari fighting against corona in medanta icu, latest update
जयपुर।

पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का स्वास्थ्य चिंताजनक स्थिति में बना हुआ है। पिछले करीब 21 दिन से वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं। इतने दिन बीत जाने के बाद भी वे ‘क्रिटिकल’ स्टेज से बाहर नहीं निकल पाई हैं।

गौरतलब है कि गत 28 अक्टूबर को विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें बुखार आने और सांस में तकलीफ के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके अगले ही दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट आने से पहले वे लगातार चुनावी कार्यक्रमों और पार्टी गतिविधियों में सक्रीय रहीं थीं। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर 7 नवम्बर को उन्हें एयर एम्बुलेंस के ज़रिये मेदान्ता अस्पताल शिफ्ट किया गया था।
राज्यपाल ने जाने हाल, कई नेता चिंतित
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कल भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के पति से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने माहेश्वरी के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना भी की।
वहीं भाजपा पार्टी में भी वरिष्ठ विधायक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया सहित अन्य नेता भी माहेश्वरी के पति से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट ले रहे हैं।
शुभचिंतकों में भी चिंता
लगभग एक महीने से माहेश्वरी के स्वास्थ्य में आई गिरावट को लेकर उनके शुभचिंतकों में भी चिंता साफ़ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी माहेश्वरी के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना के सन्देश जारी किये जा रहे हैं।
दीया कुमारी ने संभाला हुआ है मोर्चा
पंचायत चुनाव और आगामी निकाय चुनाव के मद्देनज़र भाजपा को अपनी वरिष्ठ विधायक किरण माहेश्वरी की ज़बरदस्त कमी खल रही है। हालांकि माहेश्वरी के क्षेत्र में पार्टी के समर्थन में प्रचार का जिम्मा राजसमन्द सांसद दीया कुमारी ने थामा हुआ है। दीया कुमारी इन दिनों सघन प्रचार अभियान में जुटी दिखाई दे रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो