अगवा कर सुनसान में ले गए बाड़मेर की सदर थाना पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों किशोर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसको सुनसान में पकड़ लिया। किशोर के विरोध करने पर उसे पीटा और एक कमरे में जबरन ले गए। दोनों ने उसको वहां भी पीटा और कुकर्म किया। बाद में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया।
डर के कारण जुबान पर लगाया ताला इस घटना के बारे में किशोर ने किसी को नहीं बताया। वह परेशान होता रहा, बीमार तक रहने लगा लेकिन परिजनों को कुछ नहीं बताया। परिजन पूछ-पूछ कर थक गए लेकिन सच्चाई नहीं जान सके। दो दिन पहले इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वीडियो इतनी तेजी से फैला कि कुछ ही समय में छात्र के परिजनों तक को इसकी जानकारी मिल गई। उन्होंने बेटे से पूछा तो वह रोने लगा और गांव के ही कमल सिंह एवं रवींद्र सिंह की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने मंगलवार रात पिता की शिकायत पर इस घटना में अपहरण और अप्राकृतिक यौन शोषण का केस दर्ज कर लिया।