script

बिना देर किए इन चीजों को हटा दें

locationजयपुरPublished: Jan 01, 2021 04:55:39 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

आपको समय-समय पर अनुपयोगी चीजों को हटाते रहना चाहिए ताकि घर का यह हिस्सा हमेशा व्यवस्थित नजर आए।

बिना देर किए इन चीजों को हटा दें

बिना देर किए इन चीजों को हटा दें

किचन एक ऐसी जगह है जिसका साफ-सुथरा होना जरूरी है। ऐसे में आपको समय-समय पर अनुपयोगी चीजों को हटाते रहना चाहिए ताकि घर का यह हिस्सा हमेशा व्यवस्थित नजर आए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को अब आपको किचन से हटा देना चाहिए।
पुरानी बोतलें:आपके घर में कई सालों से पानी की पुरानी बोतलें रखी हुई हैं तो अब उन्हें हटा दें। खासतौर से प्लास्टिक की बोतलों को। इनके स्थान पर आप स्टील की बोतलें खरीद सकते हैं। इन्हें धोना भी आसान होता है और ये पर्यावरण पर भारी भी नहीं पड़ती हैं।
फूड कंटेनर: अपनी किचन के कैबिनेट में रखे हुए वे सभी फूड कंटेनर्स हटा दें जिनके कवर टूट
चुके हैं। ऐसे कंटेनर कम ही काम में आते हैं और लंबे समय तक कैबिनेट में स्पेस घेरते हैं। इनके स्थान पर स्टील के कंटेनर ले सकते हैं।
एक्सपायरी मसाले: एक्सपायर हो चुके मसाले अपनी खुशबू खो देते हैं। ऐसे में इन्हें स्टोर करके न रखें। कैबिनेट में देखें कि कौन-कौन से मसाले एक्सपायर हो चुके हैं। एक लिस्ट बनाएं। इससे नए मसालों को खरीदने में आसानी होगी।
हैंडिल टूटे कप : ऐसे कप जिनके हैंडिल टूट चुके हैं, उन्हें निकाल दें। ये सिर्फ स्पेस घेरने का काम करते हैं। इसके अलावा ऐसे छोटे किचन अप्लाइंसेस जिनके स्थान पर आपने नए उपकरण खरीद लिए हैं, उन्हें किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं। इससे भी किचन में काफी स्पेस हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो