जयपुर

मैनेज रखें अपनी किचन

कटलरी को सुनियोजित रखने का सबसे आसान तरीका ट्रे का प्रयोग करना है।

जयपुरApr 04, 2021 / 07:02 pm

Kiran Kaur

आप किचन को कितना भी व्यवस्थित रखें, एक समय के बाद सब बिखरा हुआ नजर आता है। इस स्थिति से बचने के लिए हर चीज एक निर्धारित स्थान पर रखें। इससे घर का प्रत्येक सदस्य इस्तेमाल के बाद उसे साफ करके वहीं पर रखेगा।
बजट के अनुसार खरीदें कटलरी ट्रे: कटलरी को व्यवस्थित रखने का सबसे आसान तरीका ट्रे का प्रयोग करना है। इन्हें आप प्लास्टिक से लेकर लकड़ी के मैटीरियल में खरीद सकते हैं। ये बजट फ्रेंडली होती हैं और आसानी से ड्रॉर में सेट हो जाती हैं। जब भी इसे खरीदने के लिए जाएं तो अपने ड्रॉर का साइज देख लें।
छोटे-छोटे डिवाइडर्स से बेहतर कुछ नहीं: डिवाइडर्स के रूप में आप छोटे-छोटे बॉक्स का इस्तेमाल भी कर सकते हंै। इनकी सबसे खास बात यह होती है कि आप किसी भी सामान को आसानी से निकाल पाते हैं और उसे फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं। इससे आपको चीजें ढूंढने में भी समय नहीं लगता और हर बॉक्स में सामान सेट रहता है।
जार या टिन बॉक्स में भी रख सकते हैं: मेसन जार के खाली होने पर इसे पेंट करके चम्मच और फोक आदि इसमें सेट करें। इसे आप अपने डाइनिंग टेबल पर भी रख सकते हैं। टिन बॉक्स के खाली होने पर उन्हें ग्लू से आपस में जोड़ दें। इन्हें एक जैसे रंग में पेंट करके भी कटलरी रख सकते हैं।
कैबिनेट के साइड में लगाएं पेगबोर्ड: ड्रॉर में यदि स्पेस कम है तो आप कैबिनेट के साइड में पेगबोर्ड लगा सकते हैं। इस पर आप एक साथ कई सारी चीजों को हैंग करके स्पेस बना सकते हैं। इसके अलावा ड्रॉर में तिरछी स्टोरेज करके भी स्पेस बनाया जा सकता है। अपर कैबिनेट के नीचे भी कटलरी सेट करने की व्यवस्था कर सकते हैं।

Home / Jaipur / मैनेज रखें अपनी किचन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.