video : नगर कीर्तन पुष्कर के लिए रवाना
गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब के जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह के सान्निध्य में शनिवार को बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन के रूप में एक जत्था रवाना हुआ। इसमें पंजप्यारे व गुरुग्रन्थ साहिब की सवारी शामिल हुई।

जत्थे में शामिल श्रद्धालु गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में पुष्कर स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक साहिब में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गए हैं। पुष्कर में रविवार को मुख्य आयोजन होगा।
इससे पूर्व अगमगढ़ साहिब से जत्थे को रवाना होने पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत किया। बूंदी, तालेड़ा, केकड़ी समेत मार्ग में कई जगहों पर जत्थे का स्वागत किया।
देवली में लंगर का आयोजन भी किया। देर शाम जत्था पुष्कर पहुंचा व शनिवार रात हुए कार्यक्रमों में भाग लिया।

अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज