scriptलॉरेंस का एक और गुर्गा गिरफ्तार | one more gangster arrested | Patrika News

लॉरेंस का एक और गुर्गा गिरफ्तार

locationजोधपुरPublished: Jan 08, 2018 01:46:23 am

Submitted by:

Vikas Choudhary

– चिकित्सक व ट्रैवल्स मालिक के मकान पर चलाई थी गोलियां

jodhpur news,hindi news jodhpur news,crime news jodhpur,gangster Lawrence Bishnoi,
जोधपुर .

रंगदारी वसूलने से पहले दहशत फैलाने के लिए चिकित्सक व ट्रैवल्स मालिक के
मकान पर गोलियां चलाने के आरोपी लॉरेंस के एक और गुर्गे को प्रतापनगर
थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बापर्दा गिरफ्तार आरोपी को शिनाख्त परेड
के लिए रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

पुलिस के अनुसार गत 17 मार्च को समन्वय नगर निवासी डॉ सुनील चाण्डक के
मकान पर फायरिंग के मामले में पंजाब के फाजिल्का में अबोहर निवासी नरेश
उर्फ अर्जुन पुत्र सतपाल सिंह मेघवाल भी शामिल था। गत माह वह हथियारों की
खेप के साथ दिल्ली में पकड़ा गया था। जिसे पंजाब पुलिस गिरफ्तार करके ले
गई थी। डॉ चाण्डक के घर पर फायरिंग के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने
उसे शनिवार को पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
किया। उसे शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा
में भेज दिया गया। शिनाख्त परेड के बाद उसे दुबारा गिरफ्तार कर रिमांड
लिया जाएगा।
दोनों हाथों में हथियार से चलाईं थी गोलियां
पुलिस का कहना है कि गत 17 मार्च की सुबह पहले समन्वय नगर में डॉ. सुनील
चाण्डक के मकान और फिर सेक्टर सात निवासी मनीष जैन के मकान पर फायरिंग
में नरेश उर्फ अर्जुन भी शामिल था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में स्पष्ट
था कि उसने दोनों हाथ में हथियार पकड़कर गोलियां चलाई थी।
—————————-

रंगदारी वसूलने से पहले दहशत फैलाने के लिए चिकित्सक व ट्रैवल्स मालिक के
मकान पर गोलियां चलाने के आरोपी लॉरेंस के एक और गुर्गे को प्रतापनगर
थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बापर्दा गिरफ्तार आरोपी को शिनाख्त परेड
के लिए रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।
पुलिस के अनुसार गत 17 मार्च को समन्वय नगर निवासी डॉ सुनील चाण्डक के
मकान पर फायरिंग के मामले में पंजाब के फाजिल्का में अबोहर निवासी नरेश
उर्फ अर्जुन पुत्र सतपाल सिंह मेघवाल भी शामिल था। गत माह वह हथियारों की
खेप के साथ दिल्ली में पकड़ा गया था। जिसे पंजाब पुलिस गिरफ्तार करके ले
गई थी। डॉ चाण्डक के घर पर फायरिंग के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने
उसे शनिवार को पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
किया। उसे शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा
में भेज दिया गया। शिनाख्त परेड के बाद उसे दुबारा गिरफ्तार कर रिमांड
लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो