scriptरंग गुलाल से सतरंगी हुआ सिरसी रोड़ | Holi Celebration at Siwar in jaipur | Patrika News

रंग गुलाल से सतरंगी हुआ सिरसी रोड़

locationजयपुरPublished: Mar 10, 2020 02:16:57 pm

Submitted by:

dinesh

धुलंडी के दिन लोगों ने अलसुबह से एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी। होली आरे रे होली आरे रे… होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले… जैसे गीतों पर थिरकते हुडदंगों की टोली ने जब चंग की थाप पर नृत्य किया तो होली का मजा दोगुना हो गया

holi_5.jpg
जयपुर। धुलंडी के दिन लोगों ने अलसुबह से एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी। होली आरे रे होली आरे रे… होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले… जैसे गीतों पर थिरकते हुडदंगों की टोली ने जब चंग की थाप पर नृत्य किया तो होली का मजा दोगुना हो गया। धूलंडी पर सम्पूर्ण परिक्षेत्र में रंग-गुलाल से सराबोर दिखा। लोग घरों से निकले और घर-घर जाकर रिश्तेदार व परिचितों पर रंग-गुलाल लगाया। वहीं दूसरी ओर कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री लालचंद कटारिया के निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी।
इधर सिंवार गांव में खेल मंत्री अशोक चांदना ने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशिया बांटी। धूलंडी पर आलम यह था कि सडक़ों पर मस्ताने युवाओं की टोलियां मोटरसाइकिलों पर झूमते हुए निकली। रंगे-पुते चेहरे लिए हो-हल्ले के साथ निकली टोलियां राह चलते लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थी। सुबह से शुरू हुई रंगों की मस्ती शाम तक परवान रही। सिंवार तेजाजी चौक में ठाकुर जी महाराज के मन्दिर प्रांगण में फागोत्सव कार्यक्रम में भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो