scriptदो दिन में थमेगा चुनावी शोर, दोनों दल लगे जोर आजमाइश में, इन स्टार प्रचारकों को उतारा मैदान में | Last two days election campaigning in rajasthan BJP and congress | Patrika News

दो दिन में थमेगा चुनावी शोर, दोनों दल लगे जोर आजमाइश में, इन स्टार प्रचारकों को उतारा मैदान में

locationजयपुरPublished: May 02, 2019 09:43:44 pm

राज्य में दूसरे चरण का कल थम जाएगा चुनावी शोर

BJP-congress

दो​ दिन में थमेगा चुनावी शोर, दोनों दल लगे जोर आजमाइश में, इन स्टार प्रचारकों को उतारा मैदान में

जयपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के दूसरे और अंतिम चरण का चुनावी शोर शनिवार शाम को थम जाएगा। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को भाजपा और कांग्रेस प्रचार में पूरी ताकत झौंकेगी। दोनों पार्टियां इन दो दिनों में अपने स्टार प्रचारकों ( star campaigner ) को मैदान में उतार रही हैं। वहीं बड़े नेताओं की अधिक से अधिक सभाओं पर जोर दिया जा रहा है।

कांग्रेस ने बढ़ाई चुनावी दौरों की संख्या
राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) शुक्रवार को भरतपुर में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) कई स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के प्रदेश कांग्रेस ने चुनावी दौरों की संख्या बढ़ा दी है। राहुल का शुक्रवार को इस चुनाव का पांचवा दौरा होगा। पहले चरण में राहुल ने दो और दूसरे चरण की सीटों पर तीन दौरे कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर करीब दर्जनभर सभाएं की। प्रदेश कांग्रेस सभी 12 लोकसभा सीटों के साथ ही जयपुर शहर की सीट पर विशेष फोकस कर रही है। ऐसे में गहलोत व पायलट की सभाओं की संख्या बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि जयपुर शहर के हर ब्लॉक में गहलोत-पायलट की सभाओं के साथ ही अन्य नेताओं की भी सभाएं कराई जा सकती हैं।

व्यस्त रहेंगे सीएम व डिप्टी सीएम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह धौलपुर के मनिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भरतपुर में राहुल गांधी की होने वाली सभा में मौजूद रहेंगे। यहां से शाम को दौसा जिले के लालसोट में सभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को वे हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ भरतपुर के नुमाइश मैदान में होने वाली सभा में साथ रहेंगे। यहां से राहुल के रवाना होने के बाद वे आधा दर्जन से ज्यादा सभाओं को अलग-अलग स्थानों पर संबोधित करेंगे। सभाएं आंधी, जमवारामगढ़, भरतपुर के नुमाइश मैदान, मानपुर, सिकराय में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद दौसा में सोमनाथ चौराहा, गांधी तिराहा, गुप्तेश्वर रोड, बाइपास से जयपुर रोड तक रोड शो करेंगे। रोड-शो रात 9.30 बजे तक चलेगा।
पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे प्रदेश में तीन सभाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) शुक्रवार को फिर से राजस्थान आ रहे हैं। वे यहां तीन सभाओं को सम्बोधित करेंगे। मोदी की सभाओं से पार्टी ने पूर्वी राजस्थान और शेखावाटी अंचल को कवर करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12 बजे हिण्डौनसिटी में, दोपहर 2.25 बजे सीकर में एवं सायं 4.45 बजे बीकानेर में आमसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
सुषमा स्वराज शुक्रवार को जयपुर में

भाजपा ने अपने प्रचार में तेजी लाते हुए स्टार प्रचारक केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ( sushma swaraj ) को मैदान में उतारा है। सुषमा स्वराज शुक्रवार को जयपुर आएंगी। वे दोपहर बारह बजे अग्रवाल कॉलेज में महिलाओं से संवाद करेंगी। कार्यक्रम समन्वयक सुमन शर्मा के मुताबिक संवाद कार्यक्रम में शहर की विभिन्न समाज में प्रतिनिधित्व कर रही महिलाएं भी शामिल होंगी। इसके लिए शहर में महिला संगठनों को भी बुलाया गया है।
राजे का होगा रोड
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) का 4 मई को भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ( ramcharan bohra ) के साथ चारदीवारी में रोड शो होगा। भाजपा शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि गोविन्ददेवजी मंदिर के दर्शन कर रोड शो की शुरुआत होगी। इसके बाद बड़ी चौपड, जौहरी बाजार सहित विभिन्न मुख्य बाजार होते हुए चांदपोल हनुमान मंदिर पहुंचेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो