scriptईद के लिए देर रात तक चलती है बाजारों में खरीदारी, कल दिखा चांद तो ईद परसों | Late night till Eid goes shopping in the markets in jaipur | Patrika News

ईद के लिए देर रात तक चलती है बाजारों में खरीदारी, कल दिखा चांद तो ईद परसों

locationजयपुरPublished: Jun 03, 2019 12:12:13 pm

Submitted by:

firoz shaifi

आज मुख्यमंत्री आवास पर रोजा इफ्तार, कल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगा इफ्तार कार्यक्रम

eid

eid

जयपुर। ईद उल फितर जिसे मीठी ईद भी कहते हैं, अब उसके आने में कुछ ही दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में त्यौहार के नजदीक आते ही शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक छाई हुई है। रामगंज बाजार, खजाने वालों का रास्ता, नेहरू बाजार सहित कई प्रमुख बाजारों में देर रात तक खरीदार ईद की खरीदारी करते नजर आते हैं। राममंज बाजार की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा खरीदारी के लिए लोग शहर के अलग-अलग इलाकों से पहुंचते हैं। हालांकि दिन में तेज गर्मी के चलते लोग में दिन में खरीदारी से परहेज कर रहे हैं। शाम को रोजा खुलने के बाद रोजेदारों की भीड़ रामगंज बाजार में नजर आती हैं।
रामगंज बाजार में लखनवी कुर्ता पायजामा, कपड़े और ईद के दिन बनने वाले पकवानों के ड्राइ फूड और सिवईयों की लोग खरीदारी करते हैं। हालांकि बाजार में भीड़ ज्यादा आने के चलते कई बार ट्रेफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है, ट्रेफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय दुकानदार पुलिस की मदद करते हैं।
वहीं दूसरी ओर यहां कपड़ों की दुकान करने वाले दुकानदारों का कहना है कि पिछली साल की तुलना में इस बार खरीदारी कम हो रही है, दिन में तो तेज गर्मी के चलते इक्के दुक्के ही खरीदार आते हैं। हालांकि दुकानदारों को उम्मीद है कि ईद का पर्व जितना नजदीक आएगा, खरीदारी उतनी ही तेज होगी।

आज मुख्यमंत्री आवास तो कल पीसीसी में रोजा इफ्तार
वहीं रमजान माह में इन दिनों सियासी पार्टियों के बीच रोजा इफ्तार का दौर जारी है। इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, रोजा इफ्तार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में निमंत्रण पत्र बांटे गए हैं। मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में रोजेदार इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन होगा, रोजा इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो