script

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली में, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा ने पकड़ा जाेर

locationजयपुरPublished: Mar 15, 2018 08:55:10 am

मुख्यमंत्री राजे दिल्ली पहुंच गई] जहां उनका कई बड़े नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। ऐसे में राज्य के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा ने जोर पकड़ लिया

raje

rajasthan ordinance

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को दिल्ली पहुंच गई। जहां उनका कई बड़े नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। ऐसे में राज्य के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

उपचुनाव में भाजपा के प्रदर्शन में लगातार गिरावट के चलते प्रदेश में संगठन और सरकार में फेरबदल की सुगबुगाहट कई दिनों से चल रही थी। कैबिनेट की बैठक से ठीक पहले मुख्यमंत्री का दिल्ली पहुंचने से कई अटकलों को जन्म दे गया।
दिल्ली में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मिलने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि हिन्दी प्रदेशों में भाजपा के गिरते प्रदर्शन से राष्ट्रीय नेतृत्व खासा चिंतित है।
सत्ता को बरकरार रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत हाल ही में किरोड़ीलाल मीणा को भाजपा में शामिल कर राज्यसभा का टिकट दिया गया। अब मंत्रिमंडल में फेरबदल कर नाराज जातियों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देकर उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है।
डेमेज कन्ट्रोल में तेजी
जानकारों का कहना है कि चुनाव में अधिक समय नहीं है। यह बात भाजपा नेताओं को पता है। यही वजह है कि डेमेज कन्ट्रोल में तेजी लाई जा रही है। इसके तहत तबादले खोले गए तो राजनीतिक नियुक्तियों का दौर भी शुरू हो चुका है।
मोर्चो को निर्देश, जनता के बीच जाकर काम करो
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश तीन दिवसीय प्रवास पर बुधवार को जयपुर पहुंचे। पहले ही दिन उन्होंने मीडिया टीम सहित सातों मोर्चों के अध्यक्ष-महामंत्रियों की बैठक बुलाई। इसमें कहा कि जनता के बीच जाकर काम करो।
भाजपा मीडिया टीम को सतीश ने कहा कि देश में भाजपा की सरकारें ऐसी कार्ययोजनाएं बना रही हैं, जिनमें सर्वसमाज, सर्वस्पर्शी जन के लिए शीघ्र निर्णय, जवाबदेही, पारदर्शिता का उच्च पैमाना छुआ जा सके। जन धन, भामाशाह जैसी योजनाएं इसी कड़ी का हिस्सा हैं।
मोर्चों की बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने कहा कि मोर्चे विभिन्न वर्गों में जाकर पहचान बना रहे हैं और सामाजिक आन्दोलन खड़ा कर रहे हैं। पूरे देश में कांग्रेस की जमीन खिसक रही है। कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का संकल्प लेकर संवर्ग उत्थान में समय देना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो