scriptफिल्मी स्टाइल में किडनैप हुई दुल्हन, मुख्य आरोपी को लेकर आई ये बड़ी खबर | Latest update on Sikar Bride Kidnapping Case | Patrika News

फिल्मी स्टाइल में किडनैप हुई दुल्हन, मुख्य आरोपी को लेकर आई ये बड़ी खबर

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2019 03:43:50 pm

Submitted by:

santosh

राजस्थान के सीकर जिले से फिल्मी स्टाइल में किडनैप (Sikar Bride Kidnap Case) की गई दुल्हन और मुख्य आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Sikar bride kidnapping Case
जयपुर/सीकर। राजस्थान के सीकर जिले से फिल्मी स्टाइल में किडनैप ( Sikar Bride Kidnap Case ) की गई दुल्हन और मुख्य आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। social media में जल्द से जल्द मुख्य आरोपी को अरेस्ट करने की मांग की जा रही है। एक Facebook यूजर केके गुर्जर का कहना है कि दो में से एक ही दुल्हन का अपहरण क्यों हुआ? ये सोचने वाली बात है। एक अन्य यूजर कालू राम भार्गव का कहना है कि यह घटना किसी जाति विशेष का नहीं है, जिन्होंने भी किया है बहुत गलत किया है। दुल्हन को जल्द बरामद कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तार होनी चाहिए।
फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को किडनैप कर ले जाने के बाद अब एक और मामले से मची सनसनी

मामले में पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में भड़कासली निवासी मुकेश जाट, अशोक रेवाड़, नेतड़वास निवासी महेन्द्र जाट और दुगोली गांव निवासी राजेश बगड़िया शामिल हैं। इन चारों पर दुल्हन का अपहरण करने के मुख्य आरोपी का सहयोग करने का आरोप है। पुलिस भले ही अपहरण में शामिल चार आरोपियों को पकड़ लिया हो, मगर अभी तक दुल्हन का सुराग नहीं लगा पाई है। ना ही दुल्हन का अपहरण करके ले जाने वाले युवक का पता चल पाया है। इसी वजह से राजपूत समाज में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाज ने दुल्हन की बरामदगी व सभी आरोपियों के पकड़े जाने तक धरना जारी रखने का निर्णय किया है।
फिल्मी स्टाइल में दुल्हन हुई किडनैप, RLP नेता हनुमान बेनीवाल ने दिया ये बड़ा बयान

इसी बीच राजपूत छात्रावास के सामने दूसरे दिन भी जारी धरना स्थल से उदयपुरवाटी विधायक rajendra gudha ने कहा है कि शनिवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर समाज कुछ भी कदम उठा सकता है। राजपूत समाज के लोगों की मांग है कि दुल्हन को जल्द बरामद कर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाए। मामले में तनाव को देखते शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस का मानना है कि एक आरोपी अंकित दुल्हन को छोटी खाटू से बस में बैठाकर ले गया है। पुलिस अब उनके प्रदेश से बाहर चले जाने के अंदेशे के आधार पर तलाश में जुटी है। पुलिस का मानना है कि दुल्हन के अपहरण की योजना अंकित ने रची थी। उसने शादी की शाम वारदात के लिए अपने साथियों को एकत्र किया। बाद में बारात रवाना होने के बाद रात ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो