scriptकांग्रेस शासन में प्रदेश में बढ़े अपराध : कटारिया | Law and order situation in Rajasthan | Patrika News

कांग्रेस शासन में प्रदेश में बढ़े अपराध : कटारिया

locationजयपुरPublished: Apr 16, 2019 07:28:08 pm

Submitted by:

hanuman galwa

प्रदेश की गहलोत सरकार पर साधा निशाना

bjp

bjp

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि प्रदेश की गहलोत सरकार राज्य में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम रही है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में आपराधिक मामलों में 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है। विशेषकर महिला उत्पीडऩ के आंकड़े तो भवायह स्थिति दर्शा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद गृह मंत्रालय भी संभाल रहे हैं, लेकिन उनको फाइल तक देखने की फुर्सत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार अपराधिक आंकड़े छिपा रहे हैं, ताकि प्रदेश सरकार की साख को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अभी तक अपराध के सिर्फ दो ही महीने के आँकड़ें अपडेट किए है, जबकि भाजपा के समय हर महीने आँकड़े अपडेट किए जाते थे। प्रदेश में निरन्तर महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति अपराध बढ़ रहे है। कांग्रेस ने 2 महीने के जो आंकड़ें जारी किए हैं, उनमें भी महिला अपराध 47 प्रतिशत बढ़े है। भाजपा सरकार के वक्त महिला अपराधों में गिरावट थी। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस राज में अपराधियों के हौंसले सातवें आसमान पर है। धौलपुर में एस.पी. पर बदमाशों द्वारा गोली चलाना, करौली में डकैतों द्वारा चालक को अगवा कर उसकी नाक में नकेल डालना, प्रताडि़त होकर महिला कान्स्टेबल द्वारा फंदा लगाना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो