script

अदालत में गिड़गिड़ाया संपत नेहरा, कहा- मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट दो नहीं ताे वाे मुझे मार देंगे

locationजयपुरPublished: Aug 02, 2018 09:26:14 am

www.patrika.com/rajasthan-news/

sampat nehra

अदालत में गिड़गिड़ाया संपत नेहरा, कहा- मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट दो नहीं ताे वाे मुझे मार देंगे

जयपुर/सादुलपुर। झज्जर जेल में बंद शार्प शूटर तथा न्यायालय परिसर में दिनदहाड़े गोलियां चलाकर अजय जैतपुरा की हत्या करने के मुख्य आरोपी संपत नेहरा को बुधवार को राजगढ़ एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के समय न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील था।
बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग
पेशी के दाैरान डरे सहमे संपत नेहरा ने अपने एडवोकेट रामनिवास गुर्जर के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग की है। एडवोकेट गुर्जर ने बताया कि सादुलपुर तहसील के गांव कालोड़ी निवासी आरोपी नेहरा उत्तरी भारत, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान में मोस्ट वांटेड है।
पुलिस कभी भी उसका एनकाउंटर कर सकती है। या फिर उसके विरोधी पुलिस अभिरक्षा में उसकी हत्या कर सकते हैं। संपत नेहरा को हरियाणा एवं राजस्थान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने आरोपी को अजय जैतपुरा हत्याकांड मामले में अनुसंधान के लिए पुलिस को सौंप दिया।
संपत पर लाखाें रुपए का इनाम
संपत नेहरा चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रामचंदर का बेटा है। नेहरा हरियाणा, पंजाब व राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड है। इन तीन राज्यों में नेहरा पर हत्या, डकैती, लूट व हत्या के प्रयास के 28 मामले दर्ज हैं।
आरोपी पर फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है। संपत पर लाखाें रुपए का इनाम है। आनंदपाल की तरह संपत नेहरा भी साेशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता था। पढ़ाई के दौरान ही वह गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के संपर्क में आया और अपराध के रास्ते पर चल पड़ा।

ट्रेंडिंग वीडियो