scriptराहत देती है नींबू की शिकंजी | Lemon Water | Patrika News

राहत देती है नींबू की शिकंजी

locationजयपुरPublished: Jul 31, 2019 05:11:48 pm

Submitted by:

Chand Sheikh

चिलचिलाती धूप में ठंडा पानी हमें राहत देता है। लगता है जैसे शरीर में सुकून और राहत की एक लहर सी दौड़ गई हो। और ऐसे में अगर हमें नींबू की शिकंजी मिल जाए तो फिर तो कहने ही क्या! नींबू की शिकंजी हमें अधिक राहत देती है और हम शारीरिक और मानसिक रूप से रिलेक्स महसूस करते हैं। नींबू की शिकंजी के और भी कई फायदे हैं।

Lemon water

राहत देती है नींबू की शिकंजी

पानी की कमी दूर
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इससे हम डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते है। डिहाइडे्रशन की वजह से हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पानी की कमी को दूर करने वाली चीजें पीनी चाहिए। नींबू की शिकंजी इसका बेहतरीन विकल्प है जो शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखती है।
इलेक्ट्रॉलाइट्स
गर्मियों में शिकंजी पीने से इलेक्ट्रॉलाइट्स मिलता है। गर्मियों में इलेक्ट्रॉलाइट्स शरीर के लिए बहुत जरूरी है। गर्मियों में पसीना बहुत आता है। पसीने से पानी के साथ-साथ शरीर से इंपोर्टेंट इलेक्ट्रॉलाइट्स भी बह जाते हैं। ऐसे में यदि हम गर्मियों में शर्बत या शिकंजी पीते हैं तो इनसे इनकी कमियां दूर होती है।
पाचन में उपयोगी
शिकंजी हाजमे के लिए फायदेमंद होती है। शिकंजी हमारे पाचन तंत्र को दुरूस्त बनाए रखती है। शिकंजी हमें ठंडक देती है। पेट तथा हाजमा ठीक होगा तो आप शारीरिक तथा मानसिक दोनों रूपों से स्वस्थ रहेंगे। हाजमा ठीक नहीं रहने पर कई बीमारियां घर कर जाएंगी। शिकंजी में नींबू और नमक की मात्रा रहती है, यह पेट को गर्म नहीं होने देते।
रक्तचाप नियंत्रित
शिकंजी उच्च रक्तचाप में भी फायदेमंद है। शिकंजी में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में फायदेमंद होता है। शिकंजी पीने से हम शारीरिक और मानसिक रूप से रिलेक्स महसूस करते हैं और हमें तनाव और डिपे्रशन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
मजबूत इम्यूनिटी
नींबू की शिकंजी से हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। शिकंजी बनाने के लिए नींबू, काला नमक, भुना जीरा, काली मिर्च, पुदीना और गुड़ बहुत ही फायदेमंद है। शिकंजी में चीनी के स्थान पर गुड़ का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। गुड़ मिलाने से शिकंजी अधिक फायदेमंद होती है। शिकंजी में अधिक चीनी डालने से चीनी के कई नुकसान होते हैं और पेट में एसिडिटी भी होती है।
अस्थमा में आराम
नींबू की शिकंजी अस्थमा से पीडि़त शख्स के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। कोई अस्थमा से पीडित है या फिर सांस संबंधी कोई समस्या है, तो भी नींबू की शिकंजी का सेवन करना चाहिए। ऐसी स्थिति में नींबू की शिकंजी पीने से पीडि़त को काफी आराम मिलता है।
त्वचा में निखार
शिकंजी में नींबू मिलाया जाता है जो विटामिन सी से भरपूर रहता है। यह त्वचा में निखार लाने में कारगर है। चेहरे के लिए नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच होता है। यह सिट्रस फल हमारी त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा है। आप नींबू के छिलके का प्रयोग डेड स्किन, ब्लैहकहेड को साफ करने के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं।
माउथ फे्रशनर
शिकंजी एक तरह का माउथ फ्रेशनर भी है। इससे दांतों और मसूड़ों की समस्या में आराम मिलता है। यही नहीं शिकंजी पीने से रक्त साफ होता है। रक्त साफ होने पर शरीर में नई ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए शिकंजी को प्राथमिकता से पीएं। दिन में शिकंजी 2 से 3 बार पी सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो