script

मंगल पर की जा सकती है जीवन की कल्पना

locationजयपुरPublished: Oct 01, 2019 10:06:58 pm

Submitted by:

Khusendra Tiwari

नासा चीफ ने किया मंगल पर लाइफ होने का दावा

मंगल पर की जा सकती है जीवन की कल्पना

मंगल पर की जा सकती है जीवन की कल्पना

– नासा (Nasa) चीफ ने कहा दो साल में दिखेंगे परिणाम

जयपुर. दुनियाभर में अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर नई खोज चल रही है। ऐसे में एक बार फिर एक दौर शुरू हो गया है, जहां चंद्रमा और मंगल जैसे ग्रहों पर जीवन की कल्पना को लेकर वैज्ञानिक शोध करने में जुट गए है। इसे लेकर अब अमरीकन स्पेस एजेंसी नासा चीफ प्रमुख वैज्ञानिक जिम ग्रीन ने भी खास स्टेटमेंट दिया है, जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मंगल (Mars)ग्रह पर जीवन खोजने के करीब है। लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया इस रिवोल्यूशनरी खोज के लिए तैयार नहीं है। ग्रीन का यह भी कहना है कि इस नई खोज के चलते विज्ञान के नए सवाल आने वाले है, जो जीवन से जुड़े बदलावों को नई दिशा देंगे। उन्होंने बताया कि मार्च 2021 में मंगल पर पहुंचने के महीनों के भीतर नासा के दो रोवर्स लॉन्च करने जा रहे हैं। नासा की मानें, तो ये नए रोवर्स जीवन के साक्ष्य पेश कर सकते हैं। नासा से मिली जानकारी के अनुसार रोवर एक्सोमार्स रोवर रोजालिंड मंगल के रहस्यों को नई दिशा देगा। उल्लेखनीय है कि ब्रिटीश वैज्ञानिक रोजालिंड फ्रैंकलिन के नाम से बनाए गए यह रोवर नमूने लेने के लिए मार्स के कोर में 6.5 फीट नीचे ड्रिलिंग करके अतिरिक्तस्थलीय जीवन की खोज करेगा। उन्होंने बताया कि नासा के रोवर (Rovers)मार्स 2020 पृथ्वी पर रॉक नमूनों के परीक्षण ट्यूब भेजने से पहले ग्रह पर रॉक संरचनाओं में ड्रिल करेंगे। मंगल (mars)से पहली बार सामग्री इस ग्रह पर लाई गई होगी। ग्रीन का कहना है कि २०२० का मंगल मिशन बेहद खास होगा, जो मंगल पर जीवन की खोज को गहराई से समझने की कोशिश करेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो