इतना लगेगा जार्च
पर्यटकों को बस से सफारी करवाई जाएगी। बस से सफारी करने पर प्रति व्यक्ति 200 रूपए टिकट लगेगा। लॉयन सफारी के लिए बस गेट नम्बर—1 से चलेगी। सफारी में शिफ्ट किए शेर, शेरनी नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की लॉयन सफारी में शेरनी तेजिका, नर शेर सिद्धार्थ और शेरनी सुहासिका को शिफ्ट किया गया है। नई जगह पर शिफ्ट करने के कारण एक बार तेजिका और उसके शावकों ने खाना पीना कम कर दिया है। वन अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शेरनी तेजिका और उसके शावक नई जगह के अनुकूल ढल जाएंगे।
इतने हैक्टेयर में फैला है पार्क
जानकारी के अनुसार जयपुर विकास प्राधिकरण ने करीबन 4 करोड़ की लागत से नाहरगढ़ बायोलॉजिक पार्क में लॉयन सफारी को विकसित किया है। नागहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क जयपुर—दिल्ली हाइवे पर 720 हैक्टेयर में फैला हुआ है। इसमें 80 हैक्टेयर में नाहरगढ़ जूलॉजिकल पार्क विकसित किया गया है। यहां पर रामबाग स्थित जयपुर जंतुआलय के वन्यजीवों को शिफ्ट किया गया है। लॉयन सफारी 36 हेक्टेयर में विकसित की गई है।

एक अक्टूबर से पर्यटक ले सकेंगे सफारी का मजा
एक अक्टूबर के बाद जयपुर के लोग और बाहर से आने वाले पर्यटक शेरनी तेजिका, सिद्धार्थ और सुहासिका की अठखेलियां देख सकेंगे। वन विभाग ने लॉयन सफारी में शेरनी और शेर को शिफ्ट करने के लिए केन्द्रीय जंतुआलय बोर्ड से अनुमति मांगी थी। गुजरात के गिर अभयारण्य से 10 शेर लाने के प्रयास भी किए जाएंगे।